फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special facility for mansa devi devotees in navratra

मनसा देवी के श्रद्धालुओं को नवरात्र में मिलेगी खास सुविधा

Mon, 21 Sep 2015 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 21 Sep 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
special facility for mansa devi devotees in navratra

मनसा देवी के श्रद्धालुओं को इस बार नवरात्र में बेहद खास सुविधा मिलने जा रही है। बोर्ड ने इसका ऐलान कर दिया है। अबकी बार नवरात्र पर माता मनसा देवी के भक्त सरोवर घाट में डुबकी भी लगा सकेंगे। भक्तों के लिए माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड ने मनसा सरोवर के रेनोवेशन का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इस सरोवर की न सिर्फ सफाई की जा रही है बल्कि इसको एक नया रूप देकर तैयार किया जा रहा है। मनसा देवी श्राइन बोर्ड द्वारा सरोवर और उसके घाट का रेनोवेशन किया जा रहा है। इस पर करीब 85 लाख रुपये की लागत आएगी। इससे सरोवर की फिनिशिंग करवाई जाएगी। इसके साथ ही उसमें रंग-बिरंगी लाइट्स लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


यहां वाटर फिल्ट्रेशन की मशीन लगाई जा रही है, इसके माध्यम से सरोवर का पानी बदला जा सकेगा। ध्यान रहे कि काफी समय से माता मनसा देवी परिसर स्थित सरोवर की पर्याप्त सफाई न होने के कारण लोग उसका उपयोग नहीं कर पा रहे थे। मनसा देवी परिसर में इस सरोवर के बनने के बाद से पहली बार रेनोवेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरोवर की ब्यूटीफिकेशन का काम जारी

special facility for mansa devi devotees in navratra

मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ वीजी गोयल ने बताया कि सरोवर के ब्यूटीफिकेशन में करीब 85 लाख की लागत आएगी। इसका काम पीडब्ल्यूडी को सौंपा गया है। नवरात्र से पहले इसका काम पूरा करने का लक्ष्य है।

मनसा सरोवर का ब्यूटीफिकेशन करने के लिए चारों ओर लगे गुंबद को विशेष तौर पर डिजाइन किया गया है। गुंबद पर रेड आगरा ढोलपुर पिंक टाइलें लगाई जा रही हैं। यह टाइलें विशेषतौर पर राजस्थान से मंगवाई गई हैं।

सरोवर की शोभा बढ़ाने के लिए चारों ओर बीच में रंग-बिरंगी लाइट्स लगाई जा रही हैं। इससे शाम के बाद से लोगों को कलरफुल लाइट्स का आनंद मिल सकेगा। सभी लाइटें सरोवर में रात में जलेंगी।

इस सरोवर में फिल्टर मशीन भी लगाई जा रही है। इससे दिन में तीन बार सरोवर के पानी को फिल्टर किया जाएगा। वाटर फिल्ट्रेशन का काम ऑटोमेटिक मशीन करेगी।

बुजुर्गों के लिए सौ वालंटियर लगाए जाएंगे

special facility for mansa devi devotees in navratra

माता मनसा देवी मंदिर में नवरात्र के मौके पर कई बदलाव देखने को मिलेंगे। यहां सरोवर बनाया जा रहा है और इसके साथ मुंडन घाट का ब्यूटीफिकेशन का काम भी करवाया जा रहा है। हमने बुजुर्गों के लिए खास इंतजाम किए हैं। यहां सौ वालंटियर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही रैंप और लिफ्ट लगाने की तैयारी भी है। यहां दान को हिफाजत से रखने के लिए स्ट्रांग रूप बनाया गया है।
-विवेक आत्रेय, चीफ एडमिनिस्ट्रेटर, श्री माता मनसा देवी मंदिर श्राइन बोर्ड, डीसी पंचकूला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed