फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Special conversation with Harish Rawat over Punjab Congress dispute

विशेष बातचीत: सिद्धू-कैप्टन विवाद पर पहली बार खुलकर बोले हरीश रावत, सलाहकारों पर कही बड़ी बात

Thu, 26 Aug 2021 03:59 AM IST
ajay kumar प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Aug 2021 03:59 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस फिर वही पर आकर खड़ी हो गई है, जहां पर वह सिद्धू के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले थी। यानि पार्टी में अंदरूनी विवाद फिर शुरू हो गया है। सिद्धू के सलाहकारों की टिप्पणी से भड़की विवाद की चिंगारी अब प्रचंड होती जा रही है। कांग्रेस आलाकमान भी नए विवाद से नाखुश है। इस पूरे प्रकरण को लेकर अमर उजाला ने कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत से विशेष बात की। 

विज्ञापन
Special conversation with Harish Rawat over Punjab Congress dispute
हरीश रावत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शांत चल रही पंजाब कांग्रेस में अचानक शुरू हुई कलह अब आलाकमान को भी रास नहीं आ रही है। पंजाब पार्टी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों की ताजा टिप्पणी पर पार्टी को जवाब देना भारी पड़ रहा है। सिद्धू के जिस आक्रामक अंदाज को लेकर पार्टी ने उनको प्रधान बनाया था, वह अंदाज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के लिए तो संकट का सबब बन ही गया है, पार्टी के लिए भी चिंता कारण बन गया है। ताजा विवाद आलाकमान के पास पहुंच चुका है। इस विषय पर पंजाब प्रभारी हरीश रावत की अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत...

विज्ञापन
  • प्रश्न: पंजाब में सब कुछ ठीक चल रहा था। अचानक से विवाद खड़ा हो गया, वह भी ऐसे समय पर जब चुनाव सिर पर है, क्या लग रहा है कब तक यह विवाद शांत होगा?
  • विज्ञापन
  • उत्तर: अचानक कुछ सवाल पैदा हुए, शिकायतें भी आईं लेकिन हम उनका समाधान करेंगे। सब लोगों ने यह कहा है कि जो पार्टी तय करेगी हमें मान्य होगा। जो मेरी सीमा में है मैं करूंगा जो नहीं होगा पार्टी हाईकमान से कहूंगा। लेकिन किसी तरह की कलह बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • प्रश्न: मोदी लहर में भी कैप्टन ने कांग्रेस को पंजाब जीत के दिया, क्या आलाकमान को उन पर भरोसा नहीं?
  • उत्तर: राजनीति में कई तरह के सवाल उठते हैं। जब चुनाव सामने आते हैं तो उसमें चुनौतियां भी होती हैं। पार्टी इस मसले पर सभी साथियों के साथ बैठकर चिंतन करेगी। समाधान निकाला जाएगा। मैं बहुत आशावान हूं। सभी साथी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इस बार फिर से कांग्रसे का परचम पंजाब में लहराएगा।

  • प्रश्न: इस पूरे मसले पर कैप्टन अमरिंदर सिंह से तो आपकी बातचीत होती रहती है, नवजोत सिंह सिद्धू से क्या बात हुई।
  • उत्तर: सिद्धू से मेरी कल बात हुई थी। मैने उनके सलाहकार की बयानबाजी पर आपत्ति जताई है। उनसे यह कहा है कि यह सब बंद होना चाहिए, चाहे जो हो, कोई न कोई रास्ता वे निकालें। कांग्रेस को इस बयानबाजी से कोई लेना देना नहीं है। इस तरह से दुर्भाग्यपूर्ण बयान न आएं।
  • प्रश्न: अगर पार्टी सलाहकारों की बयानबाजी को गलत मानती है तो क्या कार्रवाई का प्रावधान नहीं है?
  • उत्तर: कार्रवाई करना न करना सिद्धू के ऊपर है, लेकिन उनके सलाहकारों की बयानबाजी का कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं है।
  • प्रश्न: आप पंजाब के प्रभारी हैं। इस पूरे प्रकरण में आपका क्या मानना है?
  • उत्तर: इस तरह के बयानों की कांग्रेस निंदा करती है। बस यह जान लीजिए, मैं जो कुछ कह रहा हूं वह पार्टी कह रही है।
  •  प्रश्न: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होना कितना सही है।
  •  उत्तर: पार्टी का मत कई मामलों में बिलकुल स्पष्ट है। हमारे नेता को लेकर कोई कुछ कहता है तो वह निंदनीय है। ऐसा हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
  •  प्रश्न: सिद्धू साहब के आक्रामक अंदाज को आप कैसे देखते हैं?
  •  उत्तर: उनकी इसी आक्रामकता को देखते हुए तो पार्टी ने उन्हें प्रधान बनाया था। पार्टी का मानना था कि जो सत्ता विराधी लहर का वोट है वो विपक्ष को न जा कर कांग्रेस को मिलेगा और कांग्रेस को सपोर्ट करेगा।
  •  प्रश्न: तो क्या यह आक्रामकता कैप्टन की तरफ घूम गई।
  •  उत्तर: ऐसा नहीं है, कोई शॉट गलत पड़ता है तो उस मामले में सलाह देने के लिए हम लोग बैठे हैं। अगर दिशा भटकेगी तो उसे मैं सही कर दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed