{"_id":"b0137285ee5a20f7b39cd5067292f52f","slug":"special-camps-everywhere-to-link-up-adhar-number-with-votar-cards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर कार्ड से लिंक करवाएं आधार, जगह-जगह विशेष कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर कार्ड से लिंक करवाएं आधार, जगह-जगह विशेष कैंप
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 01 Jul 2015 01:46 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक आत्रेय ने जिले के मतदाताओं से अपील की है कि अपने आधार नंबर मतदाता कार्ड नंबर से लिंक करवाएं।
आत्रेय ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को मतदाता के आधार नंबर से जोड़ने का काम जारी है।
मतदाताओं की सुविधा के लिए पूरे देश में विशेष कैंपों का आयोजन मतदान केंद्रों पर किया जाएगा। संबंधित बीएलओ सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे।
राष्ट्रीय स्तर की योजना राष्ट्रीय मतदाता सूची शुद्धिकरण और प्रमाणन कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से तीन मार्च से किया गया है।
आधार नंबर जोड़ने के लिए आयोग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.ईसीआई.एनआईसी.इन में नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल में जाकर फीड कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त आधार कार्ड को एसएमएस के माध्यम से उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की ई-मेल से राज्य के टोल फ्री नंबर-1950 पर कॉल, फोटो पहचान-पत्र तथा आधार कार्ड की प्रति प्रस्तुत कर व मोबाइल एप से जमा करवाए जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आयोग के सहयोग से मतदाता सूचियों का डाटाबेस तैयार किया जा चुका है, जिसकी जानकारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।