{"_id":"7a3627a5176a88d9d6e62eb2be609b9e","slug":"special-buses-for-advocates-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में वकीलों के लिए चलेंगी विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में वकीलों के लिए चलेंगी विशेष बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Jul 2015 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की मांग पर यूटी प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव ने वकीलों के लिए हाईकोर्ट से चंडीगढ़ की अन्य अदालतों तक विशेष बसें चलाने का ऐलान किया है। सलाहकार सोमवार को हाईकोर्ट में पार्क का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन की ओर से बार रूम में आयोजित समारोह में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सलाहकार का स्वागत किया। देव ने कहा कि वकील लोगों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाते करते हैं। उन्होंने गेट नंबर पांच के पास नए विकसित पार्क का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
एसोसिएशन ने सलाहकार को वकीलों की समस्याओं संबंधी मांग पत्र सौंपा। वकीलों की रिहायश के लिए ग्रुप हाउसिंग के तहत जमीन उपलब्ध कराना मुख्य मांग थी।
इसके अलावा चैंबर्स के लिए मल्टी लेवल पार्किंग के सामने खाली पड़ी जमीन, दो गोल्फ कार्ट, मल्टी लेवल पार्किंग से लेकर गेट नंबर पांच तक शेड बनाना, पार्किंगों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग सलाहकार के सामने रखी गई।
विज्ञापन
बार के सचिव सुमित जैन ने बताया कि सलाहकार ने वकीलों के लिए दो विशेष बसें चलाने को हरी झंडी दी है। यह बसें हाईकोर्ट से चलकर डीआरटी, कैट, उपभोक्ता फोरम से होती हुईं जिला अदालत सेक्टर-43 तक चलेंगी और इसी प्रकार वापस आएंगी।
जैन के मुताबिक ग्रुप हाउसिंग के लिए सेक्टर-50 में एक एकड़ जमीन और चैंबर्स के लिए मल्टी लेवल पार्किंग के सामने वाली जमीन के मुद्दे पर सलाहकार ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।