चंडीगढ़: सुखना लेक पर वायुसेना का प्रमोशनल मैराथन, ट्राई-सिटी के सैकड़ों लोगों ने लिया भाग
यह मैराथन फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों (परमवीर चक्र) की स्मृति में आयोजित की जा रही है। वे भारतीय वायु सेना के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को सुखना लेक पर भारतीय वायु सेना द्वारा ‘सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन चंडीगढ़’ की पहली प्रमोशनल दौड़ का आयोजन किया गया। 4 अक्टूबर को होने वाले मुख्य मैराथन के प्रचार के लिए आयोजित इस इवेंट में ट्राई-सिटी (चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला) के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
यह मैराथन फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों (परमवीर चक्र) की स्मृति में आयोजित की जा रही है। वे भारतीय वायु सेना के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता हैं, जिन्होंने 1971 के युद्ध में श्रीनगर एयरबेस की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। 12 विंग के एयर ऑफिसर कमांडिंग दीपक पंथ ने बताया कि मुख्य मैराथन 4 अक्टूबर को चंडीगढ़ सहित देश के आठ शहरों में एक साथ आयोजित होगी। चंडीगढ़ में इसे अब तक का सबसे बड़ा मैराथन बनाने की तैयारी चल रही है। पिछले तीन महीनों से तैयारियां जोरों पर हैं और रनिंग पार्टनर ‘साइरेंस’ सहयोग कर रहा है।
प्रतिभागियों का उत्साह
ट्राई-सिटी के निवासियों ने इस प्रमोशनल रन को सफल बनाया। कई प्रतिभागियों ने मुख्य मैराथन (3 किमी, 5 किमी, 10 किमी और 21 किमी कैटेगरी) के लिए रजिस्ट्रेशन की योजना बताई। वार्म-अप सेशन के दौरान लोग एक-दूसरे को प्रेरित करते और फिटनेस का संदेश फैलाते नजर आए।आयोजकों ने बताया कि मुख्य मैराथन फिटनेस, देशभक्ति और वायुसेना की वीरता का सम्मान करने का माध्यम बनेगी। सुखना लेक पर सुबह का यह नजारा ट्राई-सिटी के लोगों के जोश और एकता को दर्शाता है।