{"_id":"5b0d2ef0cdc3080fa670f9cfcd873d0c","slug":"special-bus-service-for-vaishno-devi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी के लिए अब यहां से दौड़ेगी स्पेशल बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी के लिए अब यहां से दौड़ेगी स्पेशल बस
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Thu, 15 Oct 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्रों में माता वैष्णो देवी भक्तों के लिए यह खास उपहार है। वैष्णो देवी के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू की गई है। ये सेवा हरियाणा में जींद से शुरू हुई। सरकार की योजना सभी धार्मिक स्थलों को जींद से जोड़े जाने की है। रात के समय रोडवेज की अंतर जिला सेवा शुरू करने की घोषणा भी की गई है।
विज्ञापन
जम्मू-कटरा की बस को हरी झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में परिवहन मंत्री ने कहा कि सोनीपत रूट पर जींद से कोई सीधी बस सेवा नहीं है। इससे मुरथल यूनिवर्सिटी में जाने वाले विद्यार्थियों को काफी दिक्कत होती है। ऐसे में महाप्रबंधक को आदेश दिए हैं कि जल्द ही वे सभी कार्य दिवसों में सुबह छह बजे जींद से बस चलाएं।
विज्ञापन
इसी प्रकार सोनीपत से जींद के लिए शाम के समय बस आएगी। यह सुविधा छुट्टी वाले दिन नहीं होगी। वहीं, हिसार व रोहतक सहित तमाम रूटों पर रात के समय बस सुविधा मुहैया करवाने के भी आदेश उन्होंने महाप्रबंधक को दिए।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने कहा कि सफीदों से जयपुर के लिए दो, जींद से हरिद्वार के लिए तीन बसें चल रही हैं और अब कटरा के लिए बस चलाई गई है।
हर माह 500 से अधिक भक्त
कटरा में बाबा बंदा बहादुर संस्थान की धर्मशाला के मैनेजर नरेश कुमार के अनुसार, जींद व रोहतक से हर माह करीब 500 भक्त कटरा तक आते हैं। वापसी में इनको सीधी बस नहीं मिलती। इससे काफी दिक्कत होती है। यदि सीधी बस चली तो यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है।