फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special bus for tourist from kurukshetra to delhi

पर्यटकों की सुविधा के लिए दिल्ली तक 5 विशेष बसें

Wed, 02 Dec 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
special bus for tourist from kurukshetra to delhi

हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा है कि पर्यटकों की सुविधा के लिए 17 से 21 दिसंबर तक दिल्ली से कुरुक्षेत्र के लिए पांच विशेष बसें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने बताया कि प्रत्येक शनिवार और रविवार को दिल्ली से कुरुक्षेत्र के लिए बसों के संचालन के लिए पर्यटन विभाग के साथ बातचीत चल रही है। टोहाना से हरिद्वार, अंबाला से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तक भी नई बसें संचालित करने की विभाग की योजना है, जिसे जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी कन्या महाविद्यालयों एवं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों तक लड़कियों के लिए विशेष बस की सुविधा मुहैया कराने पर विचार विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने बताया कि सरकार की योजना है कि नए वाहनों की बिक्री करने वाली एजेंसियां ही गाड़ी की पासिंग, रजिस्ट्रेशन अन्य औपचारिकताएं पूरी कर दें, ताकि वाहन मालिकों को इसे पूरा करने के लिए बार-बार कार्यालयों  के चक्कर नहीं काटने पड़े। इससे जहां आम लोगों को एक ही छत के नीचे बेहतर सुविधा मिलेगी तो दूसरी तरफ तथाकथित दलालों के चुंगल से बचेंगे।

----
ड्राइविंग स्कूलों में टू-व्हीलर के लिए भी ट्रेनिंग
परिवहन मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 18 ड्राइविंग स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। यहां चालकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द ही जिला मुख्यालयों पर 10 एकड़ क्षेत्र में ड्राइविंग स्कूल की सरकार शुरुआत करेगी। इन स्कूलों में बस-ट्रक से लेकर ट्रैक्टर, दोपहिया वाहनों की ड्राइविंग का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे प्रदेश में होने वाली दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed