फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Special arrangements by PCA for India-Australia match, shuttle bus service to bring spectators to the stadium.

Chandigarh News: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए पीसीए की खास व्यवस्था, दर्शकों को स्टेडियम तक लाने के लिए शटल बस सेवा

Wed, 20 Sep 2023 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Special arrangements by PCA for India-Australia match, shuttle bus service to bring spectators to the stadium.
चंडीगढ़। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मुकाबले के लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने खास तैयारी की है। 22 सितंबर को आईएस बिंद्रा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए इस बार पीसीए ने फैंस के लिए भी खास तैयारी की है। दर्शकों की सहूलियत के लिए पहली बार शटल बस सेवा शुरू की जा रही है। पीसीए के प्रेसिडेंट अमरजीत मेहता ने बताया कि दर्शकों के लिए पिक और ड्रॉप के लिए मिनी बसों की व्यवस्था की है। फैंस अपनी गाड़ियों को पार्किंग में लगाने के बाद बसों में स्टेडियम तक पहुंच पाएंगे। ये बस सेवा स्टेडियम से अंतिम कार पार्किंग तक होगी। फैंस अपनी टिकट के साथ इसमें बैठ पाएंगे। ये एक ट्रायल के तौर पर शुरू किया जा रहा है। इसमें 1ए, 1बी, 1सी और 1डी के फैंस अभी ट्रेवल कर पाएंगे। अगर ये सफल रहा है तो इसे अगले मैच में हर गेट के लिए शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

अमरजीत मेहता ने कहा कि पीसीए को दर्शकों को लाने-ले जाने के लिए ये सेवा मंडी ग्राउंड, फॉर्टिस, फॉरेस्ट भवन सेक्टर-68 से शुरू करने का फैसला किया है। यहां से फैंस को लेने के बाद बस फेज-9/10, मोहाली उन्हें ड्रॉप करेगी। शटल बस सेवा 22 सितंबर, 2023 को सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी और हर 25 मिनट बाद बस दूसरा राउंड लगाएगी। वहां पर करीब 200 कार पार्क करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


पीसीए स्टेडियम पिच रिपोर्ट
एशिया कप 2023 जीतने के बाद टीम इंडिया 22 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला के लिए तैयार है। यह शृंखला सभी महत्वपूर्ण वनडे से पहले विश्व कप 2023 के लिए अंतिम तैयारी के रूप में देखी जा रही है। उम्मीद है भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां शानदार मैच देखने को मिलेगा। पिच रिपोर्ट देखी जाए तो पीसीए स्टेडियम में खेले गए पिछले पांच मैचों में से एक मैच में पहली पारी में असाधारण रूप से उच्च स्कोर कुल 392 रन बने। यहां पर रनों की बरसात देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपकप्तान रविंद्र जड़ेजा शहर पहुंचे, आज पहुंचेंगे ऑस्ट्रेलिया की टीम और भारत के अन्य खिलाड़ी
भारत आस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारतीय टीम के उपकप्तान रविंद्र जडेजा मंगलवार को दोपहर बाद चंडीगढ़ पहुंच गए। वहीं भारतीय टीम के अन्य क्रिकेटर बुधवार शाम तक अलग-अलग विमान से शहर पंहुचेंगे। ऑस्ट्रेलिया की टीम बुधवार को ही सुबह 11 बजे के बाद चंडीगढ़ पहुंच रही है। जानकारी के अनुसार भारतीय टीम के उपकप्तान रविंद्र जड़ेजा तकरीबन 4 बजे शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सीधे आईटी पार्क स्थित होटल की ओर निकल गए। वह बुधवार को पीसीए में अभ्यास के लिए जा सकते हैं।


ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी अभ्यास कर सकते हैं
जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की टीम बुधवार को दोपहर 11.30 बजे के करीब चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पंहुचेगी। इसके बाद टीम सीधे होटल जाएगी। इसके बाद इनमें से कुछ खिलाड़ी पीसीए स्टेडियम मोहाली में शाम 4 से 6 बजे तक अभ्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed