फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sources say Amrita Warring name has been finalized by Congress from Bathinda seat

Punjab Loksabha Election: बठिंडा से अमृता वड़िंग होंगी कांग्रेस उम्मीदवार!, अधिकारिक तौर पर जल्द होगी घोषणा

Fri, 22 Mar 2024 11:24 AM IST
निवेदिता वर्मा भारत भूषण मित्तल, संवाद, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Mar 2024 11:24 AM IST
सार

बठिंडा लोकसभा सीट राज्य की तीनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के लिए सबसे बड़ी हॉट हाट सीट बनी हुई है। आम आदमी पार्टी की तरफ से कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के नाम का एलान किया गया तो वहीं अभी शिअद की तरफ से किसी भी प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया गया।  

विज्ञापन
Sources say Amrita Warring name has been finalized by Congress from Bathinda seat
लोगों से मिलती अमृता वड़िंग - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान की तरफ से बठिंडा सीट से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग के नाम पर अंतिम मोहर लग चुकी है। हालांकि इस बारे में अधिकारिक तौर पर अगले दिनों में घोषणा होगी। 

विज्ञापन


बठिंडा सीट से जीत मोहिंदर सिद्धू का नाम भी चर्चा में था, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने अमृता वड़िंग के नाम पर मोहर लगाई है। वहीं कांग्रेस की तरफ से अमृता वड़िंग के चुनाव मैदान में आने से शिअद प्रत्याशी के लिए बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बठिंडा लोकसभा सीट राज्य की तीनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के लिए सबसे बड़ी हॉट हाट सीट बनी हुई है। आम आदमी पार्टी की तरफ से कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के नाम का एलान किया गया तो वहीं अभी शिअद की तरफ से किसी भी प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया गया। लेकिन सूत्रों के अनुसार शिअद भी भाजपा के साथ गठजोड़ करने के बाद ही हरसिमरत कौर बादल के नाम पर मोहर लगा सकता है। हालांकि मौजूदा सांसद हरसिमरत कौर बादल को ही बठिंडा लोकसभा सीट से शिअद का प्रत्याशी माना जा रहा है, लेकिन शिअद एवं भाजपा पूरी तरह से खामोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को शहर के एक वार्ड में लोगों के साथ बैठक करने के बाद मीडिया से बात करते हुए अमृता वड़िंग ने कहा कि पार्टी द्वारा जो ड्यूटी लगाई जाएगी, उस पर वो ईमानदारी के साथ काम करेगी। देश की आर्थिकता पर चिंता जाहिर करते हुए अमृता वड़िंग ने कहा कि पिछले दस वर्ष में देश की आर्थिकता को मजबूत करने की बजाय मोदी ने कमजोर किया है, जिसके चलते लोग अब केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed