{"_id":"1fb3f761badafe020a40b72b2e7d6c34","slug":"sonu-sood-for-happy-new-year-promotion-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कान का ‘जैग’ मेरा ड्रीम रोल : सोनू सूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कान का ‘जैग’ मेरा ड्रीम रोल : सोनू सूद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Oct 2014 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिर ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में मुझे अपना ड्रीम रोल करने का मौका मिला है। इसमें मैं जगमोहन (जैग) का किरदार निभा रहा हूं। जैग आर्मी मैन है और जंग में उसका कान उड़ जाता है। यह कहना है अभिनेता सोनू सूद को जोकि सोमवार को सिटी ब्यूटीफुल में पहुंचे।
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया में गोदरेज इंटीरियो में आए सोनू सूद ने बताया कि वे हमेशा अपने घर को रेनोवेट करवाना चाहते थे। उनकी मां के गुजर जाने के बाद यह योजना लटक गई। इसके बाद गोदरेज इंटीरियो से बात हुई और इन्होंने मेरे घर को बेहतरीन लुक दिया।
विज्ञापन
सभी का रोल बराबर :
सोनू सूद ने बताया कि फिल्म में अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान को बराबर का रोल मिला है।
चंडीगढ़ मेरे पसंदीदा शहरों में :
मूल रूप से पंजाब के रहने वाले सोनू ने इंजीनियरिंग के बाद मॉडलिंग की और इसके बाद मुंबई फिल्मों में पहुंच गए। सोनू सूद ने बताया कि सिटी ब्यूटीफुल मेरे पसंदीदा शहरों में से एक है। जब भी पंजाब आना होता है, वे कुछ समय चंडीगढ़ जरूर रुकते हैं।
विज्ञापन