फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sonipat school student sent email to pm modi, two man raped me

PM मोदी को गुमनाम ईमेल करने वाली लड़की नहीं मिली, जानिए क्या लिखा था?

Tue, 26 Sep 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत) Updated Tue, 26 Sep 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
sonipat school student sent email to pm modi, two man raped me
rape
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुमनाम ईमेल करने वाली लड़की मिल नहीं रही है, जबकि उसने ईमेल में ऐसी बात लिखी है, जिसने हड़कंप मचाया हुआ है। दरअसल, हरियाणा में सोनीपत के गोहाना की स्कूल स्टूडेंट्स ने प्रधानमंत्री मोदी को गुमनाम ईमेल करके दो स्कूल स्टाफ कर्मियों पर रेप के आरोप लगाए है, लेकिन वह छात्रा मिल नहीं रही है। हालांकि मामले में राज्य बाल संरक्षण आयोग ने जांच शुरू कर दी है। लेकिन आयोग की टीम रेप पीड़िता का पता लगाने के लिए स्कूल की हर छात्रा की काउंसलिंग करेगी।
विज्ञापन


उधर, स्कूल प्रबंधन ने इस प्रकरण को छवि खराब करने की साजिश बताया है। गोहाना स्थित एक निजी स्कूल की छात्रा के प्रधानमंत्री को गुमनाम ई-मेल भेजने के मामले में राज्य बाल संरक्षण आयोग की टीम रविवार को स्कूल पहुंची। आयोग की सदस्या सुनीता देवी के नेतृत्व में टीम ने स्कूल में 9वीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ाने वाले सभी अध्यापकों से बात की। उनसे जानने का प्रयास किया कि क्या कभी ऐसी शिकायत कभी उनके पास आई थी।
विज्ञापन


सदस्या सुनीता देवी ने शिकायत करने वाली गुमनाम छात्रा से अपील करते हुए कहा कि मामले से पर्दा उठाने में सहयोग करें। उसे सरकार हर प्रकार की सहायता उपलब्ध करवाएगी। मामले में राज्य बाल संरक्षण आयोग 9वीं से 12वीं कक्षा तक के सभी छात्र-छात्राओं से अकेले में बात करेगा ताकि शिकायत करने वाली छात्रा की पहचान हो सके। इसके लिए सोमवार से प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो स्कूल कर्मियों ने मेरे साथ रेप किया

sonipat school student sent email to pm modi, two man raped me
gang rape
एक छात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ईमेल भेजकर आपबीती बताई और कार्रवाई न किए जाने पर सुसाइड करने की बात कही है। मामला हरियाणा के सोनीपत का है। गोहाना के पब्लिक स्कूल की एक छात्रा ने डेरा सच्चा सौदा की साध्वी की तर्ज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति को गुमनाम ई-मेल भेजकर स्कूल के दो कर्मचारियों पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

ई-मेल मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। स्कूल प्रबंधन ने दोनों आरोपी कर्मियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। छात्रा ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ई-मेल भेजकर आरोप लगाया है कि वह शहर के ओम पब्लिक स्कूल की छात्रा है। गुमनाम ई-मेल में छात्रा ने लिखा है कि पीएम अंकल, मुझे बचा लीजिए। मेरे साथ स्कूल के दो कर्मचारियों ने बुरा काम किया है, लेकिन मैंने अपनी सहेली को बचा लिया है।

इस ई-मेल के बाद भी यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो मैं स्कूल में ही आत्महत्या कर लूंगी। छात्रा ने लिखा है कि दोनों आरोपियों ने उसकी सहेली के साथ भी दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। छात्रा ने पत्र को रोमन हिंदी में लिखा है। छात्रा ने स्कूल के एस्टेट ऑफिसर सुखबीर सिंह और अकाउंटेंट कर्मबीर पर आरोप लगाया है।

वीडियो दिखाकर मजबूर करने का आरोप लगाया

sonipat school student sent email to pm modi, two man raped me
gang rape
ई-मेल में छात्रा ने आरोप लगाया है कि दोनों कर्मचारियों ने उसके साथ गलत काम किया, वीडियो दिखाकर उकसाया और संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। ई-मेल के अनुसार दोनों आरोपी छात्रा से स्कूल में छेड़छाड़ करते थे। उसे अपने साथ एक होटल में लेकर गए थे।

घर में नहीं बताया, डर था भाई मार डालेगा
पीड़ित छात्रा ने ई-मेल में लिखा है कि घटना के बाद वह आत्महत्या करना चाहती थी। लेकिन सहेली ने उसे लड़ने और आरोपियों को सजा दिलाने का हौसला दिया। मेल के अनुसार छात्रा ने अपने आपको ग्रामीण क्षेत्र की होने का बताते हुए कहा कि उसने इस बारे में घर में भी नहीं बताया। उसे डर था कि उसका भाई जान से न मार दे।

क्लास टीचर ने नहीं की कोई सुनवाई
छात्रा ने ई-मेल में लिखा है कि उसने इस संबंध में क्लास टीचर को बताया था। क्लास टीचर ने प्रबंधन से बातचीत करने का आश्वासन दिया था। बाद में जब क्लास टीचर से पूछा तो उन्होंने कहा कि प्रबंधन का कहना है कि इस तरह के मामले चलते रहते हैं। छात्रा ने लिखा कि फिर उसने प्रबंधन से बात करने की हिम्मत नहीं की। छात्रा ने यह भी लिखा है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह स्कूल के अंदर ही आत्महत्या कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed