{"_id":"963e6698be0d98c893582a3954591cef","slug":"sonia-gandhi-rally-in-barnala-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हे भगवान! देश को बचाएं गुजरात मॉडल से'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हे भगवान! देश को बचाएं गुजरात मॉडल से'
अखिल तलवार/अमर उजाला, बरनाला
Updated Sat, 26 Apr 2014 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रचार के आखिरी पड़ाव में पंजाब के बरनाला में पहुंचीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जमकर बरसीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अकाली दल की सहयोगी भाजपा के मुख्य प्रचारक आजकल गुजरात के नाम पर एक मॉडल देश भर में बेच रहे हैं.. नरेंद्र मोदी मॉडल। हे भगवान! देश को बचाएं ऐसे मॉडल से।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि गुजरात की भाजपा सरकार पचास साल से वहां बसे सिखों को बेदखल कर रहे हैं, उनकी जमीनें छीन रहे हैं। सोनिया ने नशा, अवैध माइनिंग, अपराध और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर बादल सरकार आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
उन्होंने यूपीए सरकार की दस साल की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं, भावी योजनाओं के नाम पर वोट मांगे। आखिर में लोगों से कहा कि उन्हें ही फैसला करना है कि देश के लिए कौन सा रास्ता चुनना है।
पंजाब की धरती को नमन करते हुए सोनिया ने कहा कि यह क्रांतिकारियों, बहादुर और जिंदादिल लोगों की धरती है। शांति और भाईचारे का देश है। यहां एक साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब और गीता का प्रकाश होता है।
पंजाब की हरित क्रांति देश के लिए मिसाल है। यहां के किसानों ने अपने पसीने से धरती को सींच कर देश का पेट भरा। यहां अन्नदाता है तो बहादुर जवान भी सरहद की रक्षा में खून बहाने से पीछे नहीं हटते। रैली में उमड़ी भीड़ ने भी नारों के साथ उनका अभिवादन किया।
किसानों के हितों और मुफ्त बिजली के वादे पर उन्होंने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। साथ ही वन रैंक वन पेंशन की बात से पूर्व फौजियों की नब्ज पर हाथ रखा। मुलाजिमों को वेतन, बुजुर्गों को पेंशन न मिलने का मुद्दा उठाया, तो दलितों के लिए कुछ न करने के लिए भी राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
सोनिया यह दोहराना भी नहीं भूलीं कि केंद्र से मिले करोड़ों रुपये राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिए। कांग्रेस प्रेसिडेंट ने बठिंडा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी और संगरूर में पीजीआई सैटेलाइट अस्पताल से लेकर यूपीए सरकार की कई उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र के प्रमुख वादे भी दोहराए।