{"_id":"60422b958ebc3ecbb54f6b3f","slug":"son-murdered-mother-in-a-village-of-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने मां को पहले कमरे में किया बंद फिर बेरहमी से कर दिया कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने मां को पहले कमरे में किया बंद फिर बेरहमी से कर दिया कत्ल
Fri, 05 Mar 2021 06:46 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 05 Mar 2021 06:46 PM IST
सार
- सिर पर घोटने से किए कई वार, आरोपी बेटा गिरफ्तार
- कुछ महीने पहले भी मां पर किया था कातिलाना हमला
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के कस्बा रईया के चीमा बाठ गांव में दत्तक बेटे ने शुक्रवार को मां के सिर पर ‘घोटना’ से हमला कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान स्वर्णजीत कौर के तौर पर हुई है। आरोपी बेटे का नाम कंवर अनमोल जीत सिंह है। थाना बाबा बकाला की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भतीजे एवं चीमा बाठ गांव के सरपंच रवींद्र सिंह रवि ने बताया कि उनके चाचा सरबजीत सिंह व चाची स्वर्णजीत कौर के कोई औलाद नहीं थी। इस पर उन्होंने अपने छोटे भाई के लड़के कंवर अनमोल जीत सिंह को बचपन में ही गोद ले लिया था।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से कंवर अनमोल जीत सिंह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। इस दौरान उसका मां के साथ झगड़ा होने लगा। एक बार पहले भी उसने मां पर कातिलाना हमला किया था। इसमें वह जख्मी हो गई थी। बकौल रवि शुक्रवार को उसके चाचा सरबजीत सिंह किसी काम से बाहर गए थे। घर में आरोपी कंवर अनमोल जीत सिंह व मां स्वर्णजीत कौर थीं।
विज्ञापन
इसी दौरान आरोपी कंवर अनमोल ने अपनी मां को घर के एक कमरे में बंद कर दिया। पहले उसने मां के साथ झगड़ा किया और बाद में घोटने से कई वार अपनी मां के सिर पर कर किए। इससे उनकी वारदातस्थल पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद जब आरोपी दरवाजा खोलकर भागने लगा तो उसकी पत्नी ने मोहल्ले में शोर मचाया।
लोग उसके पीछे भागे। जीटी रोड पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह के अनुसार कंवर अनमोल की पत्नी के की शिकायत पर केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मानसिक रूप से परेशान है। उसका मेडिकल करवाया जा रहा है।