फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Son-in-law, his father and brother together beat mother-in-law

Chandigarh News: दामाद, उसके पिता और भाई ने मिलकर सास को पीटा

Fri, 11 Jul 2025 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law, his father and brother together beat mother-in-law
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके दामाद, दामाद के भाई और पिता के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। रामदरबार फेज-2 की निवासी मीना चौधरी ने आरोप लगाया है कि उन्हें ईंट से मारा गया, बाल पकड़कर घसीटा गया और बुरी तरह से पीटा गया। पीड़िता ने इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन


मीना चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह एयरपोर्ट थ्री बीआरडी में एक निजी कंपनी में काम करती हैं। 24 जून की सुबह करीब 10:30 बजे उन्हें अपनी बेटी नंदनी का फोन आया, जिसके बाद वह हल्लोमाजरा के दीप कॉम्प्लेक्स स्थित बेटी के घर पहुंचीं। वहां उन्हें पता चला कि नंदनी के पति राजन ने उसके साथ मारपीट की थी। मीना जब दामाद राजन की दुकान पर पहुंचीं तो उन्होंने उसे बेटी के घर जाने को कहा। इसके बाद सभी नंदनी के घर पहुंचे। मीना ने राजन से अपनी बेटी के सामने मारपीट का कारण पूछा तो राजन ने जवाब दिया कि उनकी बेटी आवारागर्दी करती है। राजन ने कहा कि यह बात उसे उसके बड़े भाई और पिता ने बताई है।
विज्ञापन

बातचीत करने गईं, मिली सिर्फ मार

मीना ने राजन से कहा कि वह उसके भाई और पिता से इस बारे में बात करना चाहती हैं। इसके बाद मीना और राजन दोनों हल्लोमाजरा स्थित राजन के भाई विकास के दफ्तर पहुंचे। मीना ने वहां विकास और प्रमोद (राजन के पिता) से पूछा कि उनकी बेटी कहां से गलत है। मीना के इतना कहते ही विकास और प्रमोद ने उन्हें थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। मीना डरकर बाहर सड़क पर आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईंट से हमला, बाल पकड़कर घसीटा

उसी समय राजन भी ऑफिस से नीचे आया और एक ईंट उठाकर मीना को मारने की कोशिश की। मीना जान बचाने के लिए अपनी भाभी के पीछे छिप गईं, लेकिन उनकी भाभी भी पीछे हट गईं। तभी राजन ने ईंट उठाकर मीना की कमर पर दे मारी। इसके बाद राजन ने गाली-गलौज करते हुए मीना के बाल पकड़े, उन्हें सड़क पर घसीटा और थप्पड़ मारते हुए काफी दूर तक ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed