फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Son and daughters of Milkha Singh immerses father ashes in Shri Kiratpur Sahib

पंजाब: महान धावक मिल्खा सिंह की आस्थियां श्री कीरतपुर साहिब में विसर्जित

Sun, 20 Jun 2021 12:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Jun 2021 12:02 PM IST
सार

18 जून की देर रात धावक मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया था। उनके निधन से पांच दिन पहले 13 जून को उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दुनिया को अलविदा कहा था। 

विज्ञापन
Son and daughters of Milkha Singh immerses father ashes in Shri Kiratpur Sahib
मिल्खा सिंह की अस्थियां श्री कीरतपुर साहिब में विसर्जित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दुनिया के बड़े-बड़े एथलीटों को धूल चटाने वाले फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की अस्थियां रविवार सुबह कीरतपुर साहिब के गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब में विसर्जित की गईं। स्वर्गीय मिल्खा सिंह के बेटे जीव मिल्खा सिंह ने नम आंखों से बहनों के साथ पिता को अंतिम विदाई दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने देश का नाम रोशन किया है, हालांकि वह बीमारी के कारण जिंदगी की जंग हार गए लेकिन पिता ने अंतिम समय तक केवल संघर्ष का रास्ता ही दिखाया है। गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मिल्खा सिंह के बेटे जीव मिल्खा सिंह बहन सोनिया सांवलका, बहनोई मनीष सांवलका और मोना मिल्खा सिंह के अलावा अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ पहुंचे। 
विज्ञापन


इस दौरान भाई निर्मल सिंह ने अंतिम अरदास करते हुए स्वर्गीय मिल्खा सिंह की आत्मिक शांति की कामना की। इसके बाद परिवार ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक ने परिजनों को सिरोपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्गीय मिल्खा सिंह की अस्थियां विसर्जित करने के दौरान कोई राजनीतिक, धार्मिक, खेल जगत या प्रभावशाली संगठन का पदाधिकारी नहीं पहुंचा। केवल उनके पारिवारिक सदस्य ही उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। जीव मिल्खा सिंह ने कहा कि वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed