फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sold in 91 thousand CH01-CC-0101

91 हजार में बिका सीएच01-सीसी-0101, पुराने वीआईपी नंबरों की लगी बोली

Tue, 22 Dec 2020 01:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Sold in 91 thousand CH01-CC-0101
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने सोमवार को पुराने नंबरों की नीलामी की। नीलामी में सीएच01-सीसी-0101 इस नीलामी में 91 हजार रुपये में बिका। इसका आरक्षित मूल्य 30 हजार रुपये था। इसके अलावा 11 सीरीज के बाकी बचे वीआईपी नंबरों की नीलामी में सीएच01-सीसी सीरीज का 8888 नंबर 78 हजार रुपये में नीलाम हुआ। इसका आरक्षित मूल्य 20 हजार रुपये था। 0029 नंबर 53 हजार, 0031 नंबर 43 हजार, 0044 नंबर 44 हजार, 0065 नंबर 51 हजार और 0200 नंबर 32 हजार रुपये में नीलाम हुआ। इसके अतिरिक्त कई सीरीज के बाकी बचे वीआईपी नंबरों के लिए विभाग को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। विभाग ने जिन सीरीज को नीलामी में रखा था, उनमें सीएच01-सीसी, सीएच01-सीबी, सीएच01-सीए, सीएच01-बीजेड, सीएच01-बीवाई, सीएच01-बीएक्स, सीएच01-बीडब्ल्यू, सीएच01-बीवी, सीएच01-बीयू, सी एच01-बीटी और सीएच01-बीएस सीरीज शामिल थी। इसके लिए इच्छुक वाहन चालकों ने 12 से 18 दिसंबर तक अपना पंजीकरण करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed