फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   solar pannel not install on 6000 homes in building

6000 इमारतों पर नहीं लगा सोलर पैनल, कार्रवाई की तैयारी में प्रशासन

Tue, 30 Nov 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
solar pannel not install on 6000 homes in building
चंडीगढ़। शहर की आवासीय और गैर आवासीय इमारतों पर जिन लोगों ने अब तक सोलर पॉवर प्लांट नहीं लगाए हैं, प्रशासन अब उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। सोमवार को हुई चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) की गवर्निंग बॉडी की बैठक में प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने नियमों को नहीं मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सलाहकार ने क्रेस्ट के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन लोगों ने अभी तक सोलर प्लांट नहीं लगाए हैं, उनकी एक लिस्ट डीसी ऑफिस को सौंपी जानी चाहिए ताकि इनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई शुरू की जा सके। उन्होंने लोगों को निर्देश दिए कि बिल्डिंग बाइलॉज के तहत जल्द ही सोलर प्लांट लगाने का काम पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

500 गज या इससे अधिक प्लॉट एरिया वाले लोगों को लगवाना होगा सोलर पावर प्लांट
2016 में प्रशासन ने 500 गज या इससे अधिक प्लॉट एरिया वाले लोगों को अपने घरों में सोलर पावर प्लांट लगाना अनिवार्य कर दिया था। शहर में इस एरिया के करीब 10 हजार घर हैं। प्रशासन पिछले काफी समय से सोलर प्लांट लगाने की तारीख को बढ़ाता रहा है, लेकिन इस वर्ष 31 मार्च को इसकी समयसीमा समाप्त हो गई थी, जिसे आगे नहीं बढ़ाया गया। प्रशासन ने 15 अगस्त 2023 तक 75 एमडब्ल्यूपी सोलर पावर प्लान का लक्ष्य तय किया है। सलाहकार ने कहा कि इसके लिए वार्षिक योजना तैयार की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस जारी करेगा प्रशासन
शहर में सोलर के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया को देखते हुए मंत्रालय ने भी लक्ष्य को बढ़ा दिया है। इसके चलते ही प्रशासन को सोलर पैनल लगवाने को लेकर अधिक प्रयास करने पड़ रहे हैं। अब जो लोग प्रशासन के इन आदेशों का पालन नहीं करेंगे और जल्द से जल्द सोलर पैनल नहीं लगाएंगे, उन्हें प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। फिर अगली कार्रवाई की जाएगी।

सोलर प्लांट लगाने पर 40 प्रतिशत सबसिडी
एक किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने पर 60 हजार रुपये का खर्च आता है। इसमें भी सरकार की ओर से सबसिडी दी जा रही है। कोई अगर तीन किलोवाट का पैनल लगवाता है तो उस पर 1 लाख 80 हजार रुपये का खर्च आएगा और इसमें से 40 प्रतिशत (58 हजार रुपये) सबसिडी वापस मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed