फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Solar panels will be installed on all government buildings of Punjab

Punjab: पंजाब की सभी सरकारी इमारतों पर लगेंगे सोलर पैनल, मंत्री ने सभी विभागों को लिखा पत्र

Fri, 25 Nov 2022 09:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Nov 2022 09:06 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पेडा द्वारा पहले ही विभिन्न सरकारी इमारतों की छतों पर कुल 88 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पीवी सिस्टम लगाए जा चुके हैं। यह कदम प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अनेकों लोगों को रोजगार मुहैया करवाने में सहायक होगा। 

विज्ञापन
Solar panels will be installed on all government buildings of Punjab
सोलर ऊर्जा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में स्वच्छ और प्राकृतिक ऊर्जा के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार राज्य की सभी सरकारी इमारतों को सोलर पैनलों से लैस करेगी। पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने इस संबंधी सभी विभागों के प्रमुखों को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


इस पत्र में रिन्यूएवल एनर्जी सर्विसेज कंपनी (रेस्को) मोड के अंतर्गत दफ्तरों की इमारतों की छतों पर सोलर फोटोवोल्टिक (पीवी) पैनल लगाने के लिए उनकी सहमति मांगी गई है। मंत्री की ओर से विभागों के प्रमुखों को पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) के साथ तालमेल करने के लिए अपने विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अफसर के तौर पर नियुक्त करने की हिदायत दी गई है, जिससे संबंधित विभागों की इमारतें को सौर ऊर्जा से लैस करने संबंधी प्रक्रिया को सुचारु बनाया जा सके। 
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पेडा द्वारा पहले ही विभिन्न सरकारी इमारतों की छतों पर कुल 88 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पीवी सिस्टम लगाए जा चुके हैं। यह कदम प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अनेकों लोगों को रोजगार मुहैया करवाने में सहायक होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अधिक लोड वाले बिजली वितरण के नेटवर्क को राहत प्रदान कर बिजली घाटे को पूरा करने में भी मदद करेगा। इसके साथ ही सरकार पर बिजली के खर्च का बोझ भी घटेगा। इस तरह यह ऊर्जा का मुहैया करवाने का अधिक सुचारु साधन है। 


अमन अरोड़ा ने कहा कि यह प्रोजेक्ट प्राकृतिक ऊर्जा के प्रयोग से बिजली उत्पादन के पारंपरिक तरीकों के विकल्प के रूप में साफ और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहायक होगा, जिससे राज्य के बिजली सेक्टर को डीकार्बोनाइज करने में मदद मिलेगी। सोलर पीवी के फायदों के चलते यह अक्षय ऊर्जा का सबसे पसंदीदा स्रोत बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed