फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Solan youth cuts his neck with a knife in front of PGI gate

Chandigarh News: पीजीआइ गेट के सामने सोलन के युवक ने चाकू से काट ली अपनी गर्दन

Tue, 30 Apr 2024 05:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Solan youth cuts his neck with a knife in front of PGI gate
चंडीगढ़। पीजीआई गेट के सामने सेक्टर-11 की फुटपाथ पर सोमवार सुबह एक युवक ने चाकू से अपनी ही गर्दन काट ली। युवक ने गर्दन के दोनों तरफ चाकू चलाया जिससे कई नसें कट गईं। खून से लथपथ युवक बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पीजीआई की इमरजेंसी में भर्ती करवाया। युवक की हालत नाजुक है। उसकी पहचान पंकज ठाकुर निवासी सोलन (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में सामने आया है कि पंकज ने आर्थिक तंगी के चलते मानसिक रूप से परेशान होकर यह कदम उठाया। हालत नाजुक होने के चलते पुलिस उसके बयान नहीं दर्ज कर सकी है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे एक युवक ने भीड़भाड़ वाली जगह पर अचानक चाकू निकाला और अपनी गर्दन काट ली। युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिरा तो भीड़ लग गई। वहां से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी ने उसे देखा तो तुरंत कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना पाकर सेक्टर-11 थाना प्रभारी मलकीत सिंह व पीजीआई चौकी इंचार्ज बबीता शेखावत और पीसीआर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बेसुध पड़े युवक को एंबुलेंस से पीजीआई पहुंचाकर इमरजेंसी में दाखिल करवाया। इमरजेंसी में डॉक्टरों की टीम ने जब युवक का इलाज शुरू किया गया तो उसके गले की कई नसें कट चुकी थीं, जिससे उसका खून बंद ही नहीं हो रहा था। कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने गले पर टांगे लगाए। फिलहाल युवक की स्थिति नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदार पीजीआई में भर्ती, मानसिक रूप से परेशान था पंकज
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, पंकज ठाकुर का एक रिश्तेदार पिछले कई दिनों से पीजीआई में भर्ती है। इलाज के बावजूद रिश्तेदार को कोई खास राहत नहीं मिलने से पंकज काफी परेशान था। इसके अलावा रिश्तेदार की बीमारी पर पंकज और अन्य परिजनों का काफी पैसा भी खर्च हो रहा था। पैसों की कमी के चलते वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। पंकज के कपड़ों से मिले कुछ कागजात से ही उसकी पहचान हो सकी। इलाज के दौरान पुलिस दो बार पंकज का बयान लेने के लिए इमरजेंसी में गई लेकिन खबर लिखे जाने तक बयान दर्ज नहीं हो सके थे क्योंकि पंकज की हालत काफी गंभीर है। डाक्टरों ने भी पंकज को अभी बयान देने के लिए फिट घोषित नहीं किया है। अब पुलिस उसके बयान देने की हालत में होने तक इंतजार करेगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। पुलिस ने पंकज के परिजनों को सूचित कर दिया है। साथ ही पीजीआई में भर्ती रिश्तेदार से भी घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed