फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Software developed to stop drunken drive by student of Chandigarh University

Mohali: शराब पीकर बैठे तो नहीं चलेगी कार, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट मोहित यादव ने तैयार किया सॉफ्टवेयर

Mon, 01 Apr 2024 11:07 AM IST
निवेदिता वर्मा अरविंद बाजपेयी, अमर उजाला, मोहाली
अरविंद बाजपेयी, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 11:07 AM IST
सार

सीट बेल्ट लगाने के बाद यह सॉफ्टवेयर ड्राइवर को सेंस करेगा कि उसने शराब तो नहीं पी है। यदि सॉफ्टवेयर शराब की पुष्टि करता है तो वह गाड़ी स्टार्ट नहीं होने देगा। 

विज्ञापन
Software developed to stop drunken drive by student of Chandigarh University
ड्रंकन ड्राइव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आप अगर शराब पीकर अपनी कार में बैठेंगे तो आपकी कार लाख कोशिशों के बाद भी स्टार्ट नहीं होगी। ऐसा होगा एक खास सॉफ्टवेयर के माध्यम से। जिसको कार की सीट बेल्ट में इंस्टाल किया गया है। यही सॉफ्टवेयर आपकी शराब की जरा सी महक से सेंस करेगा और कार को स्टार्ट ही नहीं होने देगा। 
विज्ञापन


यह सॉफ्टवेयर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट मोहित यादव ने तैयार किया है। मोहित के सॉफ्टवेयर में खूबी है कि इसको गाड़ी में इंस्टाल करने के बाद यह सामने से आने वाली गाड़ियों की रफ्तार को सेंस कर लेगा और कार में खुद ब खुद ब्रेक लग जाएंगे। इस सॉफ्टवेयर की तारीफ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी कर चुके है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के जरिये भी इस कार्य को लेकर सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर ऐसे करेगा काम
सुरक्षा के लिहाज से गाड़ी में सीट बेल्ट पर सेंसर लगाए गए हैं। सीट बेल्ट लगाने के बाद यह ड्राइवर को सेंस करेगा कि उसने शराब तो नहीं पी है। यदि सॉफ्टवेयर शराब की पुष्टि करता है तो वह गाड़ी स्टार्ट नहीं होने देगा। इससे पहले यदि ड्राइवर चाहे कि वह बिना सीट बेल्ट गाड़ी स्टार्ट कर ले तो ऐसे में सेंसर में खासियत है कि वह बिना सीट बेल्ट लगाए भी गाड़ी स्टार्ट नहीं होने देगा। इसके अलावा गाड़ी के आगे पीछे इन्फ्रारेड सेंसर भी होंगे। ये सेंसर साथ चल रही गाड़ियों की लोकेशन ड्राइवर को बताएंगे। कोई गाड़ी तेज रफ्तार होगी और सामने काेई ऑब्जेक्ट आ गया तो अपने आप ब्रेक लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर न बेचकर खुद की कंपनी बनाना चाहते हैं
मोहित का कहना है कि वह खुद की कंपनी बनाने चाहते हैं। वह ऐसी गाड़ी बनाना चाहते हैं जो सभी सुविधाओं के साथ सुरक्षा के मानकों पर खरी उतरे। यह रोडपिल्स नाम की हाइब्रिड गाड़ी होगी, जो पेट्रोल, डीजल, हाइड्रोजन व बिजली से चल सकेगी। यह गाड़ी 50 से 60 प्रतिशत तक पेट्रोल डीजल को रिसाइकिल करेगी। किसी भी प्रकार से हादसा होता है तो अपने आप पुलिस, एबुलेंस, अस्पताल को सूचित करेगी।

सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग पास हुआ तो सभी गाड़ियों में होगा लागू
मोहित ने बताया कि एक सेमिनार के दौरान में उनकी बातचीत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से हो चुकी है। जिसमें में मंत्री ने उन्हें बुलाया तथा उनके साथ बैठक की। इस सॉफ्टवेयर की लैब में टेस्टिंग हो रही है, जिसमें पहला टेस्ट पास हो गया है। यदि दूसरा टेस्ट पास होता है तो इसको देश की सभी गाड़ियों में इंस्टॉल करवाया जाएगा।


मार्कशीट नंबरों की जगह, हुनर को दिया बढ़ावा : अनिल यादव
मोहित के पिता अनिल यादव ने कहा कि स्कूल के समय से ही मोहित एवरेज स्टूडेंट था। उन्होंने परीक्षा में नंबर लाने के बजाय उसे हुनर को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। मोहित यादव की मां सुनील देवी ने कहा कि पहले हमारे नाम से बेटे को जाना जाता था पर अब हमें अपने बेटे के नाम से जाना जाता है, इससे बड़ी खुशी माता-पिता को और कुछ नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed