फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Societies against chandigarh administrative decisions

प्रशासन के खिलाफ एकजुट हुईं सोसायटी

Sun, 09 Feb 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 09 Feb 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
Societies against chandigarh administrative decisions

शहर के दक्षिणी सेक्टरों में (सेक्टर-48, 49, 50 और 51) बनी करीब 107 सोसाइटियों में रहनेवाले निवासी प्रशासन की ओर से फ्लैट के ट्रांसफर पर लगाई गई रोक के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। लोगों का कहना है कि लीज होल्ड से फ्री होल्ड होना चाहिए। इसके लिए यहां के लोगों ने एक फेडरेशन का गठन किया है।

विज्ञापन


हाऊसिंग सोसाइटीज रेजिडेंट वेलफेयर फेडरेशन चंडीगढ़ ने चंडीगढ़ प्रशासन के हाल में जारी किए गए उस नोटिफिकेशन का विरोध किया है, जिसके तहत मकानों का ट्रांसफर करने के लिए यहां रहने वाले लोगों से भारी फीस वसूली जाएगी।
विज्ञापन


इस संबंध में फेडरेशन के महासचिव प्रहलाद भगत वासुदेवा ने कहा कि इस संबंध में जो पहले नोटिफिकेशन जारी किया था उसे ही लागू करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस नए नोटिफिकेशन से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने मांग की कि लीज होल्ड मकानों को फ्री होल्ड में तब्दील किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन इसकी ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है।

उन्होंने कहा कि यहां लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रही है, लेकिन इसकी ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि अंदरूनी रोड्स, स्ट्रीट लाईट्स व पार्कों का बुरा हाल है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम को इसकी जि मेदारी दी जानी चाहिए, ताकि यहां पर इन सभी समस्याओं से लोगों को छुटकारा मिल सकें। उन्होंने कहा कि सेक्टर-48, 49, 50 व 51 आदि में यह ज्यादात्तर सोसाटियां हैं, लेकिन इन सेक्टरों में ई संपर्क सेंटर, पोस्ट ऑफिस व बैंक आदि की सुविधाएं नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर ग्रीन बैल्टस का विकास किया जाना चाहिए।

इसके अतिरिक्त इन सेक्टरों में सामुदायिक केंद्र व डिस्पेंसरियां आदि का भी जल्द निर्माण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही फैडरेशन का एक प्रतिनिधि मंडल इस संबंध में स्थानीय सांसद पवन कुमार बंसल व प्रशासनिक अधिकारियों से बात करेगा।

मांगों को लेकर ही फेडरेशन का किया गठन : ये बने पदाधिकारी
उन्होंने कहा कि इस समस्याओं को हल करवाने के लिए ही इस हाऊसिंग सोसायटीज रेजिडैंट वैलफेयर फैडरेशन चंडीगढ़ का गठन किया गया है, जिसमें कि कमल कांत गुप्ता चेयरमैन, आरआरएस राठौर सलाहकार, प्रदीप भारद्वाज वाईस चेयरमैन, दविंदर गुप्ता को वाइस चेयरमैन (अकाउंटस एंड एडमिन),प्रहलाद भगत वासुदेवा को महासचिव, मिनाक्षी चौधरी लीगल एडवाईजर, त्रिलोचन सिंह और हरजीत सिंह को सचिव, राकेश चोपड़ा को प्रेस सचिवि बनाया गया है। इसके अलावा सतीश गोयल और वेद प्रकाश को संगठन सचिव, एमएन शुक्ला को स्टेज सेक्रेटरी, हरजीत सिंह को फाइनेंस सेक्रेटरी, एसके शर्मा और गोबिंद लाल फौजा को संयुक्त सचिव, जीके मेनरॉय  को अकाउंटेंट, सुलभ कालिया को ऑडीटर बनाया गया है।


सेक्टर-48 केलिए विजय चांदला को उपाध्यक्ष और जसबीर सिंह और अमरजीत कौर को संयुक्त सचिव,  सेक्टर-49 के लिए वीके बाली को उपाध्यक्ष और आईजी गुप्ता और संजय मुंजाल को संयुक्त सचिव, एचएस बाजवा को उपाध्यक्ष और बलविंदर सिंह और संजय अरोड़ा को संयुक्त सचिव, सेक्टर-51 के लिए रणवीर सिंह को उपाध्यक्ष और जसविंदर सिंह और प्रगट सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed