{"_id":"5f84b7f18ebc3e9bf462275b","slug":"so-far-81-people-have-been-vaccinated-in-pgi-chandigarh-news-pkl3907862119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में सोमवार तक 81 वॉलंटियर्स को दिया गयाᅠ कोविड-शिल्ड का डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई में सोमवार तक 81 वॉलंटियर्स को दिया गयाᅠ कोविड-शिल्ड का डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पीजीआई में ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन कोविड शील्ड के मानव परीक्षण में सोमवार तक 81 लोगों को इसकी खुराक दी जा चुकी है। वहीं, पंजीकृत स्वयंसेवकों में से 115 की जांच प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।
पीजीआई प्रशासन ने बताया कि ट्रायल के अंतर्गत पंजीकृत 400 से ज्यादा स्वयंसेवकों की जांच प्रक्रिया जारी है। जिन स्वयंसेवकों की जांच प्रक्रिया पूरी हो जा रही है उन्हें वैक्सीन की खुराक दी जा रही है। सभी स्वयंसेवकों को वैक्सीन के मानव परीक्षण के दौरान शुरू के 28 दिन बाद पुन: वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जाएगी। इसके 27 दिन बाद उनका ब्लड सैंपल लेकर उसकी जांच कर परीक्षण की प्रगति रिपोर्ट चेक की जाएगी। पीजीआई प्रशासन के अनुसार, जितने स्वयंसेवकों को अब तक वैक्सीन दी गई है उनमें से किसी में भी कोई दुष्प्रभाव नजर नहीं आया है।