{"_id":"615b3bd28ebc3e09db147286","slug":"so-far-3760-cases-of-dengue-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में डेंगू का प्रकोप: 13532 नमूनों की जांच में 3760 की रिपोर्ट मिली पॉजिटिव, बचाव गतिविधियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में डेंगू का प्रकोप: 13532 नमूनों की जांच में 3760 की रिपोर्ट मिली पॉजिटिव, बचाव गतिविधियां तेज
Mon, 04 Oct 2021 11:21 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:21 PM IST
सार
कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले पंजाब में डेंगू ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। 13532 नमूनों की जांच करने पर 3760 लोग संक्रमित मिले हैं। पंजाब सरकार ने बचाव गतिविधियों को तेज करने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं प्रदेश की 39 प्रयोगशालाओं में डेंगू की मुफ्त जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोरोना की संभावित तीसरी लहर के बीच डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। 13532 नमूनों की जांच में 3760 की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद पंजाब सरकार ने डेंगू से बचाव संबंधी गतिविधियों को और तेज करने का निर्देश दिया है। इस समय 39 प्रयोगशालाओं में डेंगू की मुफ्त में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
राज्य में डेंगू की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए ओपी सोनी ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सप्ताह में हर शुक्रवार को ड्राई-डे के तौर पर मनाया जाता है। उस दिन अपने घर या आसपास कूलरों, गमलों या किसी अन्य सामान में मौजूद पानी को निकाल कर फेंका जाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- लुधियाना: किसान ने फांसी लगा दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- लखीमपुर घटना को बर्दाश्त नहीं कर सका
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि डेंगू और मलेरिया, एपीडेमिक डिसीज एक्ट 1897 के अधीन नोटिफाइड हैं इसलिए़ पंजाब राज्य सभी निजी अस्पतालों के लिए डेंगू और मलेरिया केस की जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को देनी जरूरी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू का मुफ्त इलाज उपलब्ध है।
डेंगू के मरीज के इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में वार्ड बनाए गए हैं। डेंगू के मरीज के इलाज के लिए होल ब्लड और ब्लड कम्पोनिंट सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध हैं। सोनी ने बताया कि डेंगू के मच्छरों के खात्मे के लिए ब्रीडिंग चेकरों की संख्या बढ़ाकर 460 कर दी गई है और डेंगू के मरीज के घर के आसपास 50-60 घरों में मच्छर मारने वाली दवा का स्प्रे करवाया जा रहा है।