{"_id":"c755d4a7ee7b0145c6c95f35d73644a2","slug":"snake-with-water-from-tap-agog-in-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"OMG! नल से पानी के साथ आया सांप, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
OMG! नल से पानी के साथ आया सांप, मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
Updated Mon, 04 May 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका के वार्ड नंबर-1 स्थित खलील गली में सुबह हंगामा मच गया, जब एक घर के नल में पानी के साथ सांप आ गया।
विज्ञापन
मकान नंबर-91 के मालिक कुलदीप भाटिया ने बताया की सुबह करीब साढ़े आठ बजे नल से गंदा पानी आने लगा। थोड़ी देर बाद पानी साफ आने लगा तो उसमें से सांप निकला। बाद में उन्होंने उस पानी को एक डिब्बे में पलट लिया। पानी में से करीब आधा फुट लंबा लाल रंग का सांप निकला।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर पड़ोस के सभी लोग इकट्ठे हो गए। कई लोगों ने तो डर के मारे घरों में भरा पानी नाले में उडे़ल दिया। कुलदीप ने बताया कि कुछ दिनों से कालका कमेटी चौक की ओर जा रही सड़क के बीचोंबीच पानी का वॉल लीक कर रहा था।
विज्ञापन
इस कारण गंदे पानी की सप्लाई हो रही थी। लेकिन हाल ही में संबंधित विभाग ने वॉल की मरम्मत भी करा दी थी। इसके बावजूद कई बार गंदा पानी आता है। अब तो सांप निकलने लग गए हैं। लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग को चेताया है कि दोबारा से वॉल की जांच की जाए। अन्यथा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
वहीं इस बारे में जन स्वास्थ्य विभाग के जेई सचिन वर्मा से बात की तो उन्हाेंने बताया कि सार्वजनिक हित को देखते दोबारा वॉल की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि सांप नाली या सीवरेज से आया होगा।