फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Smugglers are using heroin to trap youth into drug addiction.

Chandigarh News: युवाओं को नशे के जाल में फंसाने के लिए हेरोइन का इस्तेमाल कर रहे तस्कर

Mon, 27 Nov 2023 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Smugglers are using heroin to trap youth into drug addiction.
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल समेत पूरे ट्राइसिटी में तेजी से हेरोइन की तस्करी हो रही है। तस्कर युवाओं को नशे के मकड़जाल में फंसाने के लिए चिट्टा यानी हेरोइन का इस्तेमाल कर रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से लगातार गिरफ्तार किए जा रहे नशा तस्करों से पूछताछ में यह बात निकल कर आ रही है। शहर में आए दिनों जितने भी नशा तस्कर पकड़े जा रहे हैं, उनमें से ज्यादातर के पास से हेरोइन ही बरामद हो रही है। इस महीने अब तक एनडीपीएस के सात मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से छह में हेरोइन शामिल थी।
विज्ञापन

पिछले महीने शहर में 15 से ज्यादा एनडीपीएस के मामले दर्ज हुए थे। इनमें भी ज्यादातर में पुलिस ने हेरोइन ही बरामद की थी। बता दें कि हेरोइन का नशा बेहद खतरनाक होता है मगर इसकी लत भी युवाओं को तेजी से लग रही है। ज्यादातर पकड़े जा रहे नशा तस्करों से पूछताछ में खुलासा हो रहा है कि वह पंजाब के जिलों से हेरोइन खरीद कर ट्राइसिटी में महंगे दामों में बेच रहे थे। नशा तस्कर पंजाब से नशा लाकर ट्राइसिटी में सप्लाई कर मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक ग्राम हेरोइन पंजाब से दो से चार हजार रुपये में लाकर आगे सात से आठ हजार रुपये तक बेची जा रही है। जितनी कम मात्रा में हेरोइन तस्कर बेच रहे हैं उतना ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं। यही कारण है कि पुलिस को भी तस्करों से कुछ ग्राम में ही हेरोइन की बरामदगी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं से लेकर दंपती भी पकड़े जा रहे

-18 नवंबर को सेक्टर-34 थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया था। उसमें पंजाब के तरनतारन के दो युवकों से 40.03 ग्राम हेरोइन मिली थी। यह तरन तारन में किसी व्यक्ति से नशा लेकर आए थे।
-18 नवंबर को सेक्टर-36 थाने में दर्ज एक मामले में सेक्टर 43 बस स्टैंड के पास से तरन तारन के एक दंपती को पकड़ा था। इनसे कुल 33.56 ग्राम हेरोइन मिली थी। इन्होंने कबूला था कि पंजाब से हेराइन जाकर ट्राइसिटी में ग्राहकों को सप्लाई देते थे।

-18 नवंबर को ही मनीमाजरा थाने में एनडीपीएस का मामला दर्ज हुआ था। इसमें न्यू इंदिरा कॉलोनी के 34 वर्षीय व्यक्ति से 15.45 हेरोइन बरामद हुई थी। वह भी पंजाब से नशा खरीद चंडीगढ़ और पंचकूला में सप्लाई करता था।
- 17 नवंबर को सेक्टर-34 थाने में एक एनडीपीएस का मामला दर्ज हुआ। उसमें 11.52 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। आरोपी मोगा का 26 वर्षीय युवक था जो कैब चलाता हुआ नशा भी बेचता था। वह भी पंजाब के जिलों से हेरोइन लाकर ट्राइसिटी में बेचता था।

- 9 नवंबर को सेक्टर-26 थाने में एक एनडीपीएस का मामला दर्ज हुआ। इसमें चार नशा सप्लायर पकड़ते हुए 2.104 किलो चरस मिली। चारों आरोपी चंडीगढ़ के थे और हिमाचल से चरस खरीद चंडीगढ़ में सप्लाई करते थे।
-6 नवंबर को मौली जागरां थाने में दर्ज एक मामले में एक नशा तस्कर पकड़ 38.96 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। आरोपी चंडीगढ़ का निवासी था और स्थानीय सप्लायर से हेरोइन लेकर ट्राईसिटी में सप्लाई करता था।


-6 नवंबर को ही सेक्टर-56 के एक व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज हुआ था। उससे 10.96 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। वह भी नशा तस्करी से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed