Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Smuggler arrested with five Glock pistols, had contact with Pakistani smugglers

Chandigarh News: पांच ग्लॉक पिस्टल समेत तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तानी तस्करों से था संपंर्क

Tue, 26 Aug 2025 09:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Aug 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with five Glock pistols, had contact with Pakistani smugglers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। जिला शहरी पुलिस ने एक तस्कर से पांच ग्लॉक पिस्टल, चार मैगजीन और एक बाइक बरामद की है। आरोपी की पहचान गुरु की वडाली इलाका निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। पकड़े गए हथियार अवैध रूप से अमृतसर में पहुंचाए गए थे। इनका इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिए जाने के लिए किया जाना था। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से हथियारों की खेप भेजी गई है जिसे तस्कर अमित ने रिसीव किया है। वह मंगलवार को हथियारों की डिलीवरी करने जा रहा था। सूचना के तहत नाकाबंदी कर आरोपी को हथियारों समेत काबू किया गया। पुलिस कमिश्नर ने बताया शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अमित सिंह अपने साथी गुरप्रीत सिंह के साथ पाकिस्तान में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में था। इस नेटवर्क का मकसद प्रदेश में गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों को हथियार उपलब्ध कराकर अमन-शांति को भंग करना था। अमित की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी से पुलिस को तस्करी के इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में मदद मिली है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि विशेष टीमें आरोपी के साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ गिन्नी समेत अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed