{"_id":"e31164b77aa079f70762ce8577b4227d","slug":"smooth-young-man-with-a-knife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को चाकू से गोदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को चाकू से गोदा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला
Updated Sun, 10 Aug 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। शहर में शुक्रवार देर रात शराब ठेके पर हुई कहासुनी व झगड़े के बाद कुछ हमलावरों ने बदला लेने की नीयत से घर लौट रहे एक युवक को पकड़कर उसे चाकू से गोद डाला।
युवक पर चाकू से पांच वार किए गए। वह लहूलुहान होकर वहीं सड़क पर गिर गया। सुबह तक उसकी किसी ने सुध नहीं ली जिससे उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह युवक का शव देखकर शहर के हरिनगर इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। एसीपी हितेश यादव, स्थानीय थाना प्रभारी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और कार्रवाई की। पुलिस ने शनिवार शाम तक एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया था।
जानकारी के अनुसार मृतक गोपाल कृष्ण निवासी हरिनगर शुक्रवार देर रात अपने घर आते हुए एक शराब ठेके पर रुक गया। ठेके पर कुछ अन्य लोग भी नशे में धुत खड़े थे। वहीं गोपाल कृष्ण की ठेके पर खडे़ कुछ अन्य लोगों से किसी बात को लेकर बहस हो गई। बात हाथापाई तक पहुंच गई। ठेके पर मौजूद अन्य लोगों ने जैसे-तैसे दोनों पक्षों को शांत कर वहां से भेज दिया। गोपाल कृष्ण देर रात अपने घर हरिनगर की ओर जा रहा था लेकिन गोपाल कृष्ण के प्रति रंजिश पाले आरोपी युवक उसकी तलाश में उसी के पीछे चल रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही गोपाल कृष्ण शहर के हरिनगर फाटक के पास पहुंचा तभी आरोपी युवकों ने उसे पकड़ लिया और उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। थाना प्रभारी मुनीष कुमार के अनुसार गोपाल कृष्ण पर चाकू से पांच वारा किए गए। चार वार उसकी पीठ पर व एक उसकी कमर और पेट के बीच में किया गया। जिस जगह मृतक पर हमला हुआ, वह इलाका पूरी तरह सुनसान है, इसीलिए युवक के चीखने तक की आवाज भी किसी ने नहीं सुनी। रातभर खून से लथपथ युवक वहीं पड़ा तड़पता रहा और आखिर में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सुबह शव देखते ही दहशत
शनिवार सुबह होते ही इस रोड पर लोगों की आवाजाही शुरू हुई। वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने देखा कि एक युवक खून से लथपथ सड़क पर पड़ा है। उसके शरीर में कोई हलचल भी नहीं थी। युवक को जब पास जाकर देखा तो उसकी पहचान गोपाल कृष्ण के रूप में हुई और वह दम तोड़ चुका था। इसी बात को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।