फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Smoking Ban in Police Stations of Haryana, Home Minister Anil Vij

हरियाणाः अनिल विज के गृहमंत्री बनने का असर, अब धुआं-धुआं न होंगे थाने, धूम्रपान हुआ बैन

Wed, 27 Nov 2019 10:11 AM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 27 Nov 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
Smoking Ban in Police Stations of Haryana, Home Minister Anil Vij
फाइल फोटो
हरियाणा पुलिस विभाग में अब हुक्का प्रथा और धूम्रपान नहीं चलेगा। अनिल विज के गृह मंत्री बनने के बाद विभाग को धूम्रपान मुक्त बनाने की कवायद शुरू हो गई है। अब पुलिस थाने, पुलिस चौकियां, पुलिस लाइन, एसआईटी व सीआईए कार्यालय धुआं-धुआं नहीं होंगे। पुलिस महानिदेशक मनोज यादव की ओर से डीआईजी कानून व्यवस्था राकेश आर्य ने हुक्का प्रथा और धूम्रपान को तत्काल प्रभाव से पुलिस महकमे में बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। डीजीपी के निर्देशों को गृह विभाग का जिम्मा अनिल विज को मिलने से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


विज इन सब चीजों के सख्त खिलाफ हैं। डीजीपी ने ये निर्देश जारी करने से पहले गुप्त सूचनाओं के आधार पर समीक्षा बैठक बुलाई थी, जिसमें चर्चा की गई थी कि सभी पुलिस थाने व पुलिस इमारतें सार्वजनिक स्थान हैं, इसलिए उनमें धूम्रपान करना कानूनी अपराध है। समीक्षा बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी थानों की इमारत पर नो स्मोकिंग जोन के बोर्ड लगाए जाएंगे। इन बोर्ड पर यह लिखा जाएगा कि धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, अगर कोई करता है तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीजीपी ने हरियाणा के सभी पुलिस आयुक्त, एडीजीपी, आईजी अंबाला, करनाल, रोहतक, दक्षिण मंडल रेवाड़ी व सभी एसपी को निर्देश दिए हैं कि वे पुलिस थानों, चौकियों, एसआईटी व सीआईए कार्यालय की इमारतों पर धूम्रपान को को लेकर चेतावनी का बोर्ड लगाने के लिए हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस थानों व पुलिस लाइन में लगे एसी भी हटेंगे

डीजीपी को मिली सूचनाओं के आधार पर कई कर्मचारियों ने पुलिस थानों और पुलिस लाइन के अपने कमरों में एसी लगा रखे हैं। सरकार की तरफ से इसकी कोई मंजूरी नहीं है। एसी लगाने से अनावश्यक बिजली का बिल आ रहा है। जहां भी पुलिस कर्मचारियों ने बिना अनुमति के एसी लगा रखे हैं, वहां पर एसपी अपने स्तर पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगे।

अगर डीजीपी की ओर से जारी निर्देशों का उल्लंघन किया गया तो नियमानुसार दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग को पुलिस स्टेशन पुलिस चौकी एसआईटी कार्यालय सीआईए कार्यालय और पुलिस लाइनों में हुक्का प्रथा और धूम्रपान की सूचनाएं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed