फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Smart watch symbol of bonded labor, will not bind'

‘स्मार्ट घड़ी बंधुआ मजदूरी का प्रतीक, नहीं बांधेंगे’

Sat, 27 Jun 2020 09:12 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
'Smart watch symbol of bonded labor, will not bind'
चंडीगढ़। सेक्टर-17 के यूनियन कार्यालय में सफाई कर्मचारी यूनियन के कार्यकर्ताओं की शनिवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान कृष्ण कुमार चड्ढा ने की।
विज्ञापन

बैठक में चंडीगढ़ की तमाम यूनियनों के महासचिवों ने हिस्सा लिया। इसमें यह निर्णय लिया गया कि नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों व तमाम कर्मचारियों को जो स्मार्ट घड़ी देने का फैसला लिया है, वह गलत है। घड़ी देकर कर्मचारियों को बंधुआ मजदूर बनाया जा रहा है। बैठक में फैसला लिया गया कि सफाई कर्मचारियों को आजादी से काम करने दिया जाए। यदि हमारी बात नहीं मानी गई तो चंडीगढ़ की तमाम यूनियनों और फेडरेशनों के साथ मिलकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम व प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार चड्ढा ने कहा कि आज देश मे जहां कोरोना फैला है। इस बीच सफाई कर्मचारी अपने आप को बीमारी मे झोंककर शहर को साफ रखने में मदद कर रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों को नगर निगम सम्मानित करने या विशेष इंक्रीमेंट देने के बजाय बंधुआ मजदूर बनाना चाहता है। बैठक में यूनियन के प्रधान कृष्ण कुमार चड्ढा, प्रधान महासचिव ओमपाल सिंह चांवर, केशोराम पार्चा, विरमपाल तिसावर सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed