फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   smart city chandigarh: master plan ready for sector 17 plaza

स्मार्ट सिटी के लिए मास्टर प्लान, सेक्टर 17 में बनेंगे 15 नए प्लाजा

Tue, 17 May 2016 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 May 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
smart city chandigarh: master plan ready for sector 17 plaza
मास्टर प्लान की प्रजेंटेशन व्यापारियों को दी गई। - फोटो : amar ujala

स्मार्ट सिटी के लिए सेक्टर 17 को विकसित करने के लिए नगर निगम का मास्टर प्लान तैयार, व्यापारियों को प्रजेंटेशन में दिखाया गया। स्मार्ट सिटी के तहत सेक्टर-17 में होने वाले प्रस्तावित बदलाव में सिर्फ साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग को ही बंद करने की बात नहीं है, बल्कि डीसी ऑफिस को भी बदलना है। प्रेजेंटेशन में दावा किया है कि 15 तरह के नए प्लाजा का निर्माण किया जाएगा। सोमवार को नगर निगम की ओर से पार्षदों और व्यापारियों को जो प्रेजेंटेशन दी गई है, उसमें बताया गया है कि डीसी आफिस के लिए दो नई जगह प्रस्तावित है, जहां पर निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन


एक जगह 2.8 एकड़ में नगर निगम के सामने और दूसरी दो एकड़ में परेड ग्राउंड के पास है। प्रेजेंटेशन में बताया है कि सीएमसी की पार्किंग महंगी की जाएगी। जहां ग्रीन एरिया के बीचोंबीच पार्किंग होगी। स्मार्ट सिटी के तहत जो विकास होना है, उसमें एक एकड़ जगह का खर्च एक करोड़ आ रहा है। जबकि नगर निगम ने दावा किया है कि 64 एकड़ जगह को नए सिरे से विकसित किया जाएगा। प्रेजेंटेशन में कहा कि सेक्टर-16 के रोज गार्डन को सेक्टर-17 प्लाजा के साथ जोड़ने के लिए अंडरपास बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ प्लाजा में शेयरिंग साइकिल का कांसेप्ट भी चलाया जाएगा। डाकघर के पास ओवरब्रिज के नीचे फूड कोर्ट बनाने की बात कही गई है। साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग बंद करके इसे ग्रीन एरिया में तबदील कर स्पोर्ट्स प्लाजा बनाया जाएगा। जहां बैठने के लिए नए तरह के फर्नीचर के अलावा जमीन से जुड़े फाउंटेन लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर बच्चों के लिए झूले और स्केटिंग प्वाइंट को भी बनाया जाएगा। साहिब सिंह और इंपायर स्टोर के प्रवेश द्वार के पास वाहनों से पिक एंड ड्रॉप की सुविधा दी जाएगी। साथ ही सेक्टर-17 और सेक्टर-18 को भी जोड़ा जाएगा। सेक्टर-18 की तरह वाहनों के लिए पार्किंग और पिक एंड ड्रॉप प्वाइंट बनाया जाएगा। जबकि प्रमुख प्लाजा पर जमीन में खुदवाकर स्टील में शहर का नक्शा भी बनाया जाएगा।

डीसी ऑफिस हटाकर कल्चर हब बनाया जाएगा

smart city chandigarh: master plan ready for sector 17 plaza
मास्टर प्लान की प्रजेंटेशन व्यापारियों को दी गई। - फोटो : amar ujala

प्रेजेंटेशन में बताया गया कि डीसी ऑफिस को हटाकर इसे कल्चर हब में तबदील किया जाएगा। युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए एग्जीबिशन लगाई जाएगी। म्यूजियम आर्ट गैलरी की व्यवस्था के अलावा यहां पर बड़ी बड़ी लाइव स्क्रीन लगाई जाएगी। मालूम हो कि अभी तक इस एरिया में शाम के बाद सन्नाटा छा जाता है।

दोपहर के समय ही सरकारी कर्मचारी यहां दिखते हैं। पुराने डीसी ऑफिस को हटाकर आर्ट एंड म्यूजियम गैलरी बनाने का प्रस्ताव है। प्रेजेंटेशन में बताया है कि नए प्लाजा में जो ग्रीन बेल्ट बनाई है, वहां बैठने की व्यवस्था की जाएगी। ताकि लोग पिकनिक मनाने के लिए आ सकें।

बैंक स्क्वेयर में भी छोटा प्लाजा बनाने की बात कही है। जबकि सेक्टर-17 ए का एरिया जो कभी भी विकसित नहीं हुआ है, यहां साप्ताहिक मार्केट लगवाने का दावा किया है। ताकि शनिवार और रविवार को लोग आकर शॉपिंग कर सकें। नगर निगम के अनुसार यहां पर स्कल्पचर प्लाजा बनाया जाएगा।  इसके अलावा सेक्टर-17 प्लाजा में कंकरीट का रंग भी बदला जाएगा।

बदलाव का मौका मिला है
कमिश्नर बी पुरुषार्था का कहना है कि जब से चंडीगढ़ बना है तब से बदलाव का मौका नहीं मिला है। अब बदलाव करने का मौका है। प्रेजेंटेशन के अनुसार जो भी प्रस्तावित बदलाव हैं, वह छह से आठ माह में हो जाएंगे। नए काम होने से लोगों को पैदल चलने की जगह ज्यादा से ज्यादा मिलेगी और प्लाजा ग्रीन भी होगा।

मंगलवार को कांग्रेस भूख हड़ताल करने जा रही है

smart city chandigarh: master plan ready for sector 17 plaza
मास्टर प्लान की प्रजेंटेशन व्यापारियों को दी गई। - फोटो : amar ujala

अंडरग्राउंड के बारे में कुछ नहीं: सेक्टर-17 के विकास के लिए दी गई प्रेजेंटेशन में पार्किंग स्पेस कम करने की बात की गई है। जबकि पहले से बनी तीन अंडरग्राउंड पार्किंग को फिर से चलाने की कोई बात शामिल नहीं है।

कांग्रेस ने किया बहिष्कार: कांग्रेस के पार्षदों ने इस प्रेजेंटेशन का बहिष्कार किया। मेयर अरुण सूद को प्रेजेंटेशन से पहले कांग्रेस के पूर्व मेयर सुभाष चावला मिल गए। सूद ने चावला को प्रेजेंटेशन दिखाने के लिए हाथ भी बढ़ाया, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। जबकि प्रेजेंटेशन में भाजपा के वह 8 पार्षद भी देरी से पहुंचे, जिन्होंने मेयर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नगर निगम कमिश्नर को पार्किंग खोलने की मांग करते हुए एजेंडा सदन में लाने को कहा था। जबकि 5 मनोनीत पार्षद और भाजपा के दो पार्षद भी प्रेजेंटेशन देखने नहीं आए। बसपा के भी दोनों पार्षद नहीं पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि उन्होंने पहले ही यह शर्त रखी थी कि पहले पार्किंग खोली जाए। उसके बाद वह प्रेजेंटेशन देखेंगे। उनका कहना है कि मंगलवार को कांग्रेस इस मुद्दे पर भूख हड़ताल करने जा रही है। 

यह बनेंगे 15 प्लाजा
मीट एंड ग्रीन प्लाजा, प्ले जोन, नीलम एमपेथियेटर, द ग्रीन,वाटर प्लाजा, ब्रिज बाजार, द कामन, सीजन प्लाजा, पार्किंग गार्डन, म्यूरल प्लाजा, लाइब्रेरी प्लाजा, इंडोर गेम्स, बैंक स्केयर प्लाजा, फार्म्स मार्केट और स्कल्पचर पार्क बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed