फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Small industries will get affordable electricity in Haryana

हरियाणा में छोटे उद्योगों की बल्ले-बल्ले, मिलेगी सस्ती बिजली, प्रति यूनिट सरकार देगी सब्सिडी

Fri, 28 Jun 2019 12:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Jun 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
Small industries will get affordable electricity in Haryana
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा में सरकार ने छोटे उद्योगों को और सस्ती बिजली देने का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार ने अपनी एक महत्वकांक्षी योजना में संशोधन भी किया है।

विज्ञापन


उद्यमियों को सरकार के इस फैसला से बड़ा लाभ मिलेगा। हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में स्थित उद्योगों को किफायती बिजली आपूर्ति मुहैया करवाने के उद्देश्य से पावर टेरिफ सब्सिडी योजना में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन


उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा जारी इस बारे में अधिसूचना के अनुसार  राज्य के ‘सी’ और ‘डी’ श्रेणी के खंडों में स्थित उद्योग, जिनका 20 किलोवाट या इससे कम औद्योगिक बिजली कनेक्शन है, को 2 रुपये प्रति यूनिट की पावर टेरिफ सब्सिडी दी जाएगी। यह योजना गत एक नवंबर, 2018 से लागू होगी और तब तक संचालित रहेगी जब तक सरकार इसे हटा न दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग इस लाभ के लिए तब तक पात्र रहेंगे, जब तक उनमें उत्पादन होगा। उद्योगों को इस लाभ को लेने के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि बिजली कंपनियां जैसे कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण इस लाभ को बिजली के बिलों में सब्सिडी राशि की कटौती करके देंगी।

पावर टेरिफ सब्सिडी राशि की प्रतिपूर्ति उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा की जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed