फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Slogans importance in loksabha elections 2024

Loksabha Election: 400 पार व संकल्प वर्सेज बदलाव... नारों के सहारे वारे न्यारे करने की तैयारी में पार्टियां

Tue, 14 May 2024 03:09 PM IST
निवेदिता वर्मा सुमित मलिक, अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित मलिक, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 14 May 2024 03:09 PM IST
सार

80 के दशक में आए गरीबी हटाओ, इंदिरा लाओ देश बचाओ, जय जवान-जय किसान जैसे नारे आज भी लोगों के जेहन में है। चूंकि हरियाणा में प्रचार के लिए अब केवल दस दिन का समय ही रह गया है, ऐसे में रैलियों, जनसभाओं व सोशल मीडिया पर खूब नारे गूंज रहे हैं।

विज्ञापन
Slogans importance in loksabha elections 2024
चुनाव में नारे - फोटो : फाइल

विस्तार

चुनाव में नारों का अपना ही महत्व है। बिना नारों के लोकतंत्र का यह महापर्व अधूरा सा प्रतीत होता है। ये नारे न केवल समर्थकों व रैलियों में जुटी भीड़ में जोश भरने का काम करते हैं, बल्कि मतदाता के दिमाग में छाप भी छोड़ जाते हैं। 
विज्ञापन


80 के दशक में आए गरीबी हटाओ, इंदिरा लाओ देश बचाओ, जय जवान-जय किसान जैसे नारे आज भी लोगों के जेहन में है। चूंकि हरियाणा में प्रचार के लिए अब केवल दस दिन का समय ही रह गया है, ऐसे में रैलियों, जनसभाओं व सोशल मीडिया पर खूब नारे गूंज रहे हैं। इन नारों की खास बात है कि सभी पार्टियों के नारों में केंद्रबिंदु प्रधानमंत्री मोदी ही हैं। भाजपा जहां मोदी, 400 पार व संकल्प जैसे शब्द हर स्लोगन में इस्तेमाल कर रही है, वहीं कांग्रेस मोदी के काम पर ही सवाल उठाते हुए निशाना साध रही है। दोनों पार्टियां एक दूसरे को जवाब भी इन नारों के जरिए ही दे रही हैं। 
विज्ञापन


इनके अलावा कांग्रेस के नारों में जनहित से जुड़े मुद्दे, बदलाव व लोकतंत्र की बात है जबकि भाजपा में लहर, संकल्प व बूथ मैनेजमेंट की। कुरुक्षेत्र के रास्ते हरियाणा में एंट्री करने में जुटी आम आदमी पार्टी बदलेंगे पहले दिन से एक ही नारे बदलेंगे कुरुक्षेत्र-बदलेंगे हरियाणा के साथ चल रही है। हालांकि जजपा व इनेलो इस मामले में काफी पीछे नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के नारे 
जलेबी का सै खाणा
मोदी को फिर से ल्याणा
किलकी मार कहवै हरियाणा
हर गांव हर बूथ से आ रही आवाज
हरियाणा है मोदी जी के साथ
जन-जन की पुकार
फिर एक बार मोदी सरकार
मोदी जी को सपोर्ट करना है
कमल पर वोट करना है
जन जन का मिल रहा अपार प्यार
मेरा हरियाणा मेरा प्यार
बूथ चलो अभियान
कार्यकर्ता ही भाजपा का स्वाभिमान
कार्यकर्ता ही रचेंगे 400 पार का कीर्तिमान
चलें बूथ की ओर
बढ़े जीत की ओर
लहर नहीं ललकार है
अबकी बार 400 पार है
लक्ष्य अटल, विजयी संकल्प
भाजपा ही सबसे बेहतर विकल्प

कांग्रेस के चर्चित नारे
अग्निवीर एक धोखा,
अब नहीं मिलेगा मौका
फरीदाबाद ने ठाना है
जुमलेबाज को हटाना है
तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ
गाड़ी की छत बन गई खाट
मिलने वास्ते अब तू भी आजा
प्रजातंत्र में मालिक कोई नहीं
कोई नहीं है जनता का राजा
अब ना होगा मुद्दों से भटकाव
इस बार हाथ करेगा बदलाव
संकल्प हमारा टूटे न
कोई मतदाता छूटे न
कांग्रेस का है ये प्रण
करेंगे सभी दुखों का हरण
सड़क शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार
अपने हक के लिए मतदान अबकी बार।
संवाद, संपर्क, मुलाकात
सिरसा बदल रहा हालात
हरियाणा का जनसैलाब भरें हुंकार
अब आएगी गठबंधन सरकार।
जोश है जुनून है
बदलाव का वक्त 4 जून है। 

आप के नारे 
25 मई, बीजेपी गई
बदलेंगे कुरुक्षेत्र-बदलेंगे हरियाणा
इब्बकै इंडिया को जिताणा
जुल्म का जवाब वोट से
 
जजपा 
अवसर का हुआ सदुपयोग
बदला हरियाणा-बदला उद्योग
कह गए म्हारे छोटू राम
सरकार रहकर होते काम

इनेलो 
बटन दबाके शान से
ऐनक के निशान पे
जीतेगा अभय जीतेगा हरियाणा
 
भाजपा ने हरियाणवी में लॉन्च किया गीत, मोदी पर ही फोकस
भारतीय जनता पार्टी ने रविवार शाम हरियाणवी में एक प्रचार गीत भी लॉन्च कर दिया। 5.24 मिनट के इस गीत में भी पूरा फोकस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही है। खास बात है कि इस गीत में पीएम मोदी के अलावा हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम मनोहर लाल या अन्य किसी केंद्रीय नेता की भी झलक नहीं दिखाई पड़ती। गीत के वीडियो पर केवल पीएम मोदी, कमल के निशान के झंडे, 400 पार के नारे और पीएम के अब तक के रोड शो व रैलियां ही दिखाई गई हैं। इसके अलावा जी-20 सम्मेलन, कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष से मुलाकात, मेट्रो, तरक्की व गारंटी पूरी करने की झलक भी दिखाई पड़ती है।

इस गीत के बोल हैं-
मत ज्यादा सोचे प्यारे
जब है मोदी जी म्हारे
अरे चारों ओर देश में
गूंजे पावन यही पुकार सुनो
मोदी म्हारा हम मोदी के
सारा एक परिवार सुनो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed