फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sleeper coaches of Vande Bharat trains will be made in RCF Kapurthala

पंजाब: आरसीएफ कपूरथला में बनेंगे वंदे भारत ट्रेनों के स्लीपर कोच, एसी की होगी सुविधा, डिजाइन पर चल रहा काम

Sun, 17 Sep 2023 11:36 AM IST
ajay kumar महेश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
महेश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Sep 2023 11:36 AM IST
सार

आरसीएफ के जीएम अशेष अग्रवाल व जनसंपर्क अधिकारी जितेश कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड से मिले आदेश के अनुसार स्लीपर वर्जन के 16 ट्रेन के सेट बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। उत्पादन इकाई में वंदे भारत कोच के लिए जिग और शेड तैयार हो चुका है।

विज्ञापन
Sleeper coaches of Vande Bharat trains will be made in RCF Kapurthala
वंदे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

देश की हाईटेक वंदे भारत ट्रेन का स्लीपर वर्जन कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) में तैयार होगा। रेलवे बोर्ड से आरसीएफ प्रशासन को मिले ऑर्डर के बाद से तमाम अनिवार्य प्रबंधों पर काम तेजी से जारी है। आरसीएफ में बनने वाली वंदे भारत स्लीपर वर्जन ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित (एसी) होगी। इसमें यात्रियों के आराम का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पहले चरण में 16 रैक यानी 16 ट्रेनों के कोच तैयार होंगे। भविष्य में और ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने भारतीय रेल के बेड़े में शुमार होने वाली प्रीमियम ट्रेन बनाने के लिए विशेष तौर आरसीएफ का चयन किया है। पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित 75 वंदे भारत ट्रेनों के बेड़े में से 16 ट्रेन बनाने का दायित्व आरसीएफ प्रबंधन को दिया गया है। आरसीएफ में पहले से कालका-शिमला टॉय ट्रेन के लिए 30 नैरोगेज पैनोरोमिक कोच तैयार किए जा रहे हैं। वहीं कार्गो लाइनर डबल डेकर भी बनाया जा रहा है। इसके निचले डेक को पार्सल परिवहन के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकेगा।

विज्ञापन

आकर्षक डिजाइन बनाने पर चल रहा काम

आरसीएफ के जीएम अशेष अग्रवाल व जनसंपर्क अधिकारी जितेश कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड से मिले आदेश के अनुसार स्लीपर वर्जन के 16 ट्रेन के सेट बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। उत्पादन इकाई में वंदे भारत कोच के लिए जिग और शेड तैयार हो चुका है। इस समय आरसीएफ का डिजाइन विभाग वंदे भारत कोच का आकर्षक डिजाइन बनाने पर काम कर रहा है। डिजाइन तैयार होते ही इसे अप्रूवल के लिए रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed