फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sky High Visa company cheated Rs 13.72 lakh in the name of sending a family abroad

Chandigarh News: स्काई हाई वीजा कंपनी ने एक परिवार को विदेश भेजने के नाम पर 13.72 लाख ठगे

Sun, 16 Feb 2025 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Sky High Visa company cheated Rs 13.72 lakh in the name of sending a family abroad
चंडीगढ़। बेशक इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, लेकिन विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब सेक्टर-17 स्थित हाई अब्रॉड कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने एक ही परिवार के लोगों से विदेश भेजने के नाम पर 13.72 लाख रुपये ठग लिए। कंपनी ने न तो वीजा लगवाया और न ही पैसे वापस किए। शिकायत के आधार पर सेक्टर-17 थाने में कंपनी संचालकों सहित अन्य स्टाफ सदस्यों पर भी धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्टम कॉलोनी सेक्टर-37 निवासी महिला पूजा शर्मा ने शिकायत में बताया कि उसने मोबाइल पर स्काई हाई अब्रॉड कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का विज्ञापन देखा था, जो विदेश भेजने का काम करती है। इसके बाद वह उनके ऑफिस में गई जहां उनकी मुलाकात संचालकों सहित अन्य लोगों से हुई। कंपनी ने उन्हें विदेश भेजने के लिए 1.50 लाख रुपये का खर्चा देने के लिए कहा। महिला सहित उसके परिवार के भी अन्य सदस्यों को विदेश जाना था, जिसके लिए उन्होंने कंपनी को 13.72 लाख रुपये सहित दस्तावेज सौंपे। लेकिन बाद में कंपनी ने ही उनका वीजा नहीं लगवाया गया और न ही उन्हें विदेश भेजा। शिकायत के आधार पर प्रतिभा जोशी, शिखा, संजीव जोशी, हरदीप सिंह सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed