{"_id":"578b8d7a4f1c1b9132c4b683","slug":"sixth-class-girl-anshika-from-kapurthala-wrote-an-email-to-prime-minister-narendra-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी के नाम छठी क्लास की बच्ची का ईमेल, जानिए क्या लिखा उसमें?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के नाम छठी क्लास की बच्ची का ईमेल, जानिए क्या लिखा उसमें?
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला
Updated Mon, 18 Jul 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
छठी कक्षा की अंशिका ने पीएम को भेजी ईमेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठी क्लास की बच्ची अंशिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ईमेल लिखा, जिसमें उसने कई गंभीर मुद्दों पर बात की। बच्ची ने इस ईमेल को मोदी के ग्रीवेंन्स रीड्रेसस मैकेनिज्म इन गवर्नमेंट की ऑफिशिअल पोर्टल पर अपलोड किया।
इस मेल के पहुंचते ही पीएमओ ने अपनी कार्रवाई आरंभ कर दी और कई पड़ावों से घूमकर ई-मेल कार्रवाई के निर्देशों के साथ नगर काउंसिल के पास पहुंची तो काउंसिल प्रशासन ने तत्काल काम शुरू कर दिया।
ईमेल में बच्ची ने लिखा कि मोदी अंकल, हमारे यहां आपका स्वच्छ भारत अभियान बेअसर है। मेरी कालोनी में कूड़ा बिखरा रहता है। यहां पर रखा डंपर भी काउंसिल वाले उठा कर ले गए हैं। मेरी मेहनत पर पानी फिर रहा है। अब आप ही मेरी समस्या का समाधान करें।

बच्ची ने ईमेल में खोली स्वच्छता अभियान की पोल
छठी कक्षा की अंशिका ने पीएम को भेजी ईमेल
- फोटो : अमर उजाला
12 जुलाई मंगलवार को अंशिका पुत्री राकेश शर्मा ने अपनी कालोनी के हालात बयां करती शिकायत पोर्टल पर अपलोड की। अंशिका ने इसमें लिखा कि मोदी अंकल, उसने छह माह की मेहनत ने अपनी कालोनी को हरियाली से भरने के लिए अपने स्कूल और पढ़ाई के बाद बचने वाले समय से 50-60 पौधे रोपे, जिनकी वह संभाल कर रही है।
वहीं उसने कुछ मिट्टी के कसोरे भी रखे। जब उसने यह काम शुरू किया था, उस समय नगर काउंसिल की ओर से घरों का कूड़ा डालने के लिए कालोनी में एक डंपर रखा हुआ था, लेकिन कुछ अर्से पहले काउंसिल वाले वह डंपर उठाकर ले गए और लोगों ने इधर-उधर कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया।
उसकी मेहनत पर पानी फिर रहा है। इसलिए अब आपसे इस समस्या के समाधान की उम्मीद है।

कई पड़ावों से घूम कर सेम-डे को मेल पहुंची काउंसिल
ऑनलाइन
- फोटो : demo pics
यह शिकायत पोर्टल पर अपलोड होने के 24 घंटे के भीतर पीएमओ ने मेल डिप्टी सीएम को भेजी। जहां से मेल डीसी कपूरथला को फारवर्ड हुई और डीसी ने फारवर्डिंग लगाकर मेल नगर काउंसिल को उचित कार्रवाई के लिए भेज दी। मंगलवार को पहुंची मेल के बाद बुधवार को ही सेनेटरी इंस्पेक्टर रिंकू भट्टी ने अपने कर्मियों के साथ कालोनी का मुआयना किया।
अंशिका के पिता राकेश सूरी ने बताया कि पीएमओ की ओर से उसकी शिकायत पर उचित कार्रवाई के लिए आगे भेजने के पत्र सहित पीएमओपीजी/ई/2016/0212112 का रजिस्ट्रेशन नंबर प्रेषित किया है, जो उन्हें 16 जुलाई को सुबह 11:57 मिनट पर मिला। इसमें शिकायत के निदान का भरोसा दिलाया गया है। सेनेटरी इंस्पेक्टर रिंकू भट्टी ने कहा कि शिकायत के अनुरूप कालोनी का मुआयना करके डंपर रखने के लिए स्थान चिन्हित कर लिया है। सोमवार को डंपर रख दिया जाएगा।