{"_id":"66dc7806de2c3baa0e0e7ffa","slug":"six-shooters-accused-in-ferozepur-triple-murder-case-arrested-from-maharashtra-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-511486-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस के आरोपी छह शूटर महाराष्ट्र से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस के आरोपी छह शूटर महाराष्ट्र से गिरफ्तार
विज्ञापन
-एजीटीएफ ने केंद्रीय एजेंसियों व महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर की कार्रवाई
-भगोड़े आशीष चोपड़ा के करीबी हैं सभी शूटर, 11 आरोपियों पर दर्ज हुआ था केस
-- --
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने केंद्रीय एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस में शामिल छह शूटरों को महाराष्ट्र के औरंगाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। बीते मंगलवार को शहर के अकालगढ़ गुरुद्वारे के सामने तीन बाइक सवार हमलावरों ने जसप्रीत कौर, दिलदीप सिंह व आकाशदीप सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी, जबकि दो लोग जख्मी हो गए थे। थाना सिटी पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने शनिवार को जानकारी दी कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बाबा (चोहला साहिब, तरनतारन), प्रिंस (ग्राम कुंडे, फरीदकोट), रविंदर सिंह उर्फ रवी उर्फ सुक्खू, सुखचैन सिंह, अक्षय उर्फ बगीचा, और राजबीर सिंह उर्फ दलेर सिंह सभी निवासी बस्ती बाग वाली, फिरोजपुर के रूप में की गई है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है, और उनके खिलाफ हत्या, हत्या का इरादा, डकैती, एनडीपीएस एक्ट, और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं। आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बाबा को भी दो मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया है।
बता दें कि फिरोजपुर शहर स्थित अकालगढ़ गुरुद्वारा के सामने तीन बाइक सवार हमलावर एक कार को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग कर तीन लोगों की हत्या कर भाग गए थे। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एडीजीपी प्रमोद बान की देखरेख में एजीटीएफ पंजाब की पुलिस टीमों ने एआईजी गुरमीत सिंह चौहान और एआईजी संदीप गोयल की निगरानी में पंजाब, यूटी चंडीगढ़, दिल्ली और महाराष्ट्र में विशेष ऑपरेशन चलाया और बालासाहेब ठाकरे एक्सप्रेस हाईवे से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह ऑपरेशन डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ और डीएसपी राजन परमिंदर सिंह की अगुवाई में क्यूआरटी औरंगाबाद पुलिस टीम के सहयोग से चलाया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए सभी छह शूटर मास्टरमाइंड आशीष चोपड़ा के करीबी साथी हैं, जो एक भगोड़ा अपराधी है। वह फर्जी पासपोर्ट पर विदेश में रह रहा है। उन्होंने कहा कि जांच से यह भी पता चला है कि यह घटना दो गुटों के बीच आपसी रंजिश का परिणाम है। वह आगे की जांच कर रहे हैं, ताकि मामले में अगले और पिछले संबंधों का पता लगाया जा सकें और अन्य गिरफ्तारियों की जा सकें।
आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को दिया था अंजाम
इस वारदात को आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था। आरोपियों की दिलदीप से दुश्मनी थी। दिलदीप अपनी चचेरी बहन जसप्रीत कौर के साथ उसकी शादी के कार्ड और बाजार में सामान खरीदने के लिए कार से निकला था। दिलदीप की प्रत्येक गतिविधियों की सूचना कोई व्यक्ति आरोपियों को दे रहा था। आरोपी गुरुद्वारा के पास खड़े दिलदीप का इंतजार कर रहे थे, जैसे ही दिलदीप की कार वहां पहुंची, आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां दाग दिलदीप, जसप्रीत कौर व आकाशदीप की हत्या कर दी और वहां से भाग गए।