फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six person found with Made in pakistan written cap

दिल्ली से सटे सोनीपत में मिले छह संदिग्ध, टोपी पर लिखा- 'मेड इन पाकिस्तान', चंडीगढ़ तक हड़कंप

Sat, 28 Dec 2019 01:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 28 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Six person found with Made in pakistan written cap
टोपी में लिखा मेड इन पाकिस्तान।

दिल्ली से सटे सोनीपत के अटेरना गांव में शुक्रवार रात को ग्रामीणों ने छह लोगों को घूमते हुए पकड़ लिया। उनके पास मेड इन पाकिस्तान लिखी टोपी मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया तो उन लोगों ने गांव में एक परिवार के यहां आने की बात बताई।

विज्ञापन


ग्रामीण उन सभी को गांव में उस परिवार के घर लेकर चले गए लेकिन वह परिवार भी उन लोगों का नाम नहीं बता सका, जिससे ग्रामीणों ने टोपी के आधार पर उन सभी के पाकिस्तानी होने का शक जताया है और उन सभी को पकड़कर कुंडली थाने लेकर गए। जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों और खुफिया एजेंसियों को इसकी सूचना दी गई है। 
विज्ञापन


अटेरना गांव में शुक्रवार की रात को छह लोग घूम रहे थे, जिनको ग्रामीणों ने शक होने पर रोक लिया और उनसे पूछताछ करने लगे। उन लोगों ने बताया कि वे गांव में एक परिवार के यहां आए हैं। जिनमें से उन्होंने एक व्यक्ति का नाम लिया। इसका पता चलने पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष दीपक चौहान व अन्य वहां पहुंच गए और उन लोगों की छानबीन करने लगे तो उनके पास से मेड इन पाकिस्तान की टोपी मिली। जिससे उन छह लोगों को करणी सेना के पदाधिकारी अपने साथ उस परिवार के पास लेकर पहुंचे, जिनके यहां आने की बात उन लोगों ने बताई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उस परिवार के सदस्य भी उन लोगों के नाम नहीं बता सके तो वहां हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने टोपी के आधार पर उन सभी के पाकिस्तानी होने का शक जताया और उन सभी को कुंडली थाने में लेकर पहुंचे। जहां कुंडली थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में चंडीगढ़ तक उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है और खुफिया एजेंसियों तक को इसकी जानकारी दी गई है। पुलिस देर रात तक उनसे पूछताछ में लगी रही और पुलिस ने पूरी स्थिति साफ होने के बाद ही कुछ बता पाने की बात कही है।


पुलिस को दी लिखित शिकायत
करणी सेना के जिलाध्यक्ष दीपक चौहान ने पकड़े गए छह युवकों पर आरोप लगाया है कि ये लोग गांव में लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़का रहे थे। इसकी उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed