फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six month old baby fell into bucket filled with water while playing, died

Chandigarh News: खेलते हुए पानी से भरे बाल्टी में गिरा छह माह का बच्चा, मौत

Thu, 21 Sep 2023 12:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:24 PM IST
विज्ञापन
Six month old baby fell into bucket filled with water while playing, died
मनीमाजरा। विकास नगर में बुधवार दोपहर खलते समय पानी से भरे बॉल्टी में गिरने से छह माह के एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे का नाम शिवांश था और वह पांच बहनों का इकलौता भाई था। मौलीजागरां पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, विकास नगर के मकान नंबर-1002 में निशा अपने परिवार के साथ रहतीं हैं। वह और उनके पति दोनों प्राइवेट जॉब करते हैं। बुधवार को दोनों काम पर चले गए थे जबकि घर पर पांच बेटियों के साथ छह माह का बेटा शिवांश मौजूद था। निशा ने शिवांश के देखभाल के लिए बेटियों की जिम्मेदारी लगाई थी। दोपहर में अचानक शिवांश खेलते-खेलते स्नानघर की ओर चला गया। स्नानघर में बाल्टी से भरा पानी रखा हुआ था। शिवांश उसमें गिर गया। काफी देर तक उसकी आवाज नहीं आने पर जब बहनों ने उसे ढूंढना शुरू किया तो वह पानी की बाल्टी में बेसुध मिली। इसके बाद शोर मच गया। आसपास के लोग बच्चे को आनन-फानन पीजीआई लेकर पहुंचे। माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए। पीजीआई में इलाज के दौरान शाम को शिवांश की मौत हो गई। बताया गया कि काफी मन्नतों के बाद शिवांश पैदा हुआ था। उसकी मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed