{"_id":"6290c36dfdc58150a74b67aa","slug":"six-mobiles-found-in-faridkot-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधरे हालात: फरीदकोट जेल में छह मोबाइल मिले, कल ही जेल अधीक्षक पर गिरी थी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुधरे हालात: फरीदकोट जेल में छह मोबाइल मिले, कल ही जेल अधीक्षक पर गिरी थी गाज
Fri, 27 May 2022 05:59 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 May 2022 05:59 PM IST
सार
थाना कोतवाली के एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन की सख्ती दिखाए जाने के बाद मोबाइल पकड़े जा रहे हैं और नामजद हवालातियों को जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में मोबाइल फोन बरामद होने और एक हवालाती का वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब सरकार ने एक दिन पहले ही जेल अधीक्षक जोगिंदर पाल को निलंबित कर दिया था। इसके बाद भी जेल के हालात सुधरते दिखाई नहीं दे रहे हैं। जेल प्रशासन को जांच के दौरान एक बार फिर छह मोबाइल मिले हैं।
विज्ञापन
इस मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने पांच हवालातियों व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को भेजी शिकायत में सहायक जेल अधीक्षक भीवम तेज सिंगला ने बताया कि उनकी अगुवाई में जेल गार्द ने ब्लाक सी की बैरक नंबर 3 व 4 और ब्लाक एफ की बैरक नंबर 5 की तलाशी ली।
विज्ञापन
यहां से हवालाती मोगा निवासी शिंदर सिंह शिंदा, सतनाम सिंह, कोटकपूरा निवासी राजू, तरनतारन निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बाबा और बठिंडा निवासी संदीप सिंह ने एक-एक मोबाइल समेत सिम मिले जबकि एक फोन लावारिस हालत में भी मिला। थाना कोतवाली के एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन की सख्ती दिखाए जाने के बाद मोबाइल पकड़े जा रहे हैं और नामजद हवालातियों को जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार जेल में फोन कैसे पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
पटियाला व नाभा जेल में मिले तीन मोबाइल
उधर, पटियाला की जेलों में मोबाइल मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। पटियाला की सेंट्रल जेल और नाभा की नई जिला जेल में तीन मोबाइल मिले हैं। इन मामलों में पुलिस ने एक कैदी व दो हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पटियाला की सेंट्रल जेल के सहायक अधीक्षक हरबंस लाल ने थाना त्रिपड़ी पुलिस के पास शिकायत दी कि तलाशी के दौरान कैदी जगदीश चंद निवासी मोहाली ने जेल कर्मचारियों को देखकर अपने हाथ में पकड़ा हुआ मोबाइल लकड़ी के बने मंदिर में छिपा दिया। जांच करने पर एक मोबाइल समेत सिम बरामद किया गया।
इसी तरह से नाभा की नई जिला जेल में तलाशी के दौरान हवालाती अभिषेक शर्मा निवासी राजस्थान की तलाशी लेने पर एक मोबाइल बरामद हुआ। इसी तरह से हवालाती सुनील कुमार निवासी पिपल वाला चौक ब्राह्मण माजरा जिला फतेहगढ़ साहिब के बिस्तर से एक मोबाइल समेत बैटरी व सिम मिला।