{"_id":"663bf64692ec4207d400e434","slug":"six-football-players-of-minerva-made-it-to-odisha-camp-chandigarh-news-c-16-pkl1049-416389-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मिनर्वा के छह फुटबाल खिलाड़ियों ने ओडिशा कैंप में जगह बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मिनर्वा के छह फुटबाल खिलाड़ियों ने ओडिशा कैंप में जगह बनाई
विज्ञापन
चंडीगढ़।
कुवैत के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय टीम एक महत्वपूर्ण वर्ल्ड कप क्वालीफिकेशन मुकाबले की तैयारी कर रही है। इसके लिए टीम ओडिशा में नेशनल कैंप आयोजित किया है। कैंप में मिनर्वा अकादमी के छह सॉकर स्टार्स को जगह मिली है। यह अहम मैच भारतीय टीम 6 जून को कोलकाता में खेलेगी।रक्षापंक्ति का नेतृत्व मिनर्वा के स्टार अनवर अली कर रहे हैं, जिनका राष्ट्रीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन रहा है। स्टार सेंटर बैक ने हाल ही में आईएसएल लीग शील्ड जीती है। वहीं, नरेंद्र गहलोत भी उनके साथ रक्षा पंक्ति में ताकत का एक मजबूत स्तंभ बनने के लिए तैयार है। कुवैत के हमलावरों को मजबूती के साथ रोकने में दोनों की ठोस साझेदारी महत्वपूर्ण होगी। मिडफील्ड में जैक्सन सिंह और अनिरुद्ध थापा लगातार अच्छा कर रहे हैं। इस बार भी वें भारतीय राष्ट्रीय टीम काे मजबूत स्थिति में पहुंचाने का प्रयास करेंगे। मनवीर सिंह और विक्रम प्रताप सिंह कुवैत की रक्षा पंक्ति के लिए घातक खतरा पैदा करेंगे। मनवीर सिंह लीग शील्ड जीतने के बाद शीर्ष फॉर्म में हैं, जबकि विक्रम प्रताप देश के उभरते खिलाड़ी हैं और राष्ट्रीय टीम के लिए अपने स्कोरिंग क्रम को जारी रखने के लिए तैयार हैं।
इन छह प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के मिश्रण से भारतीय टीम आगामी विश्व कप क्वालीफिकेशन मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए तैयार है। भारत के नेशनल कोच इगोर स्टीमैक टीम के साथ कैंप में लगातार काम कर रहे हैं।