फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six deaths and 9558 tested positive for covid 19 in Haryana

हरियाणा में कोरोना: 9558 नए केस और छह की मौत, विधानसभा डिजिटलाइजेशन पर असर, पेपरलेस नहीं हो सकेगा बजट सत्र

Thu, 20 Jan 2022 11:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Jan 2022 11:53 PM IST
सार

हरियाणा में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 9558 नए मामले सामने आए हैं। वहीं छह लोगों ने अपनी जान गंवाई है। महामारी का असर विधानसभा के डिजिटलाइजेशन पर भी पड़ा है। यही वजह है कि अब बजट सत्र पेपरलेस नहीं हो पाएगा। 

विज्ञापन
Six deaths and 9558 tested positive for covid 19 in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में गुरुवार को 9558 नए कोरोना संक्रमित मिले और छह की मौत हो गई। गुरुग्राम में 2, फरीदाबाद, हिसार, करनाल और कैथल में 1-1 संक्रमित ने दम तोड़ा। संक्रमण दर बढ़कर 20.10 फीसदी पहुंच गई है। इस कारण कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 61 हजार पार पहुंच गया है। रिकवरी दर गिरकर 91.87 फीसदी हो गई है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि बीते 24 घंटे में 7276 मरीज ठीक भी हुए हैं। पिछले चार दिन से ओमिक्रॉन का भी कोई केस नहीं मिला है।

विज्ञापन


नए केस: गुरुग्राम 2845, फरीदाबाद 1285, हिसार 487, करनाल 482, पानीपत 301, पंचकूला 666, सिरसा 235, अंबाला 537, रोहतक 283, यमुनानगर 221, भिवानी 179, कुरुक्षेत्र 253, रेवाड़ी 359, नारनौल 100, जींद 113, झज्जर 222, फतेहाबाद 156, कैथल 117, चरखी-दादरी 94, नूंह 43 और पलवल में 21 नए मरीज मिले।
विज्ञापन


1.21 लाख को टीका
गुरुवार को 1 लाख 21 हजार 284 लोगों ने टीका लगवाया। अभी तक 3 करोड़ 84 लाख 45 हजार 263 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसमें 2 करोड़ 22 लाख सात हजार 554 को पहली और 1 करोड़ 61 लाख को 47 हजार 818 ने दोनों डोज लग चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड: विधानसभा के डिजिटलाइजेशन पर असर, पेपरलेस नहीं हो सकेगा बजट सत्र
हरियाणा विधानसभा को कागज रहित करने की प्रक्रिया में कोविड की तीसरी लहर बाधा बन गई है। हालात ऐसे बन गए हैं कि संभवत: आने वाला बजट सत्र पेपरलेस नहीं हो सकेगा। अधिकारियों ने स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता को बताया कि डिजिटलाइजेशन की नई समय सीमा 30 अप्रैल तय की जाए। विधानसभा अध्यक्ष ने ताजा हालात का जायजा और कार्य की प्रगति का ब्योरा लेने के लिए गुरुवार को राज्य विधानसभा के कार्यान्वयन के लिए बनी शीर्ष कमेटी की बैठक बुलाई। 


बैठक में अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा के डिजिटलाइजेशन के लिए बड़ी संख्या में दूसरे देशों से उपकरण मंगवाए जाने हैं लेकिन कोविड की तीसरी लहर के चलते कंपनियों ने समय पर डिलीवरी देने में असमर्थता जताई है। कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के चलते प्रशिक्षण कार्य भी प्रभावित हो गया है। गुप्ता की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में अनेक विधायक और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में विधायक वरुण चौधरी, प्रमोद विज, असीम गोयल, चिरंजीव राव, विधानसभा सचिव राजेंद्र कुमार नांदल, लोक निर्माण विभाग, एनआईसी और निक्स के अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed