फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six days after joining BJP, Punjab MLA Balwinder Laddi rejoins Congress

पंजाब विधानसभा चुनाव: भाजपा में शामिल होने के छह दिन बाद कांग्रेस में लौटे विधायक बलविंदर लाडी

Mon, 03 Jan 2022 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Jan 2022 12:51 PM IST
सार

श्री हरगोबिंदपुर के विधायक बलविंदर सिंह लाडी कादियां के विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा के साथ 28 दिसंबर को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Six days after joining BJP, Punjab MLA Balwinder Laddi rejoins Congress
कांग्रेस में लौटे बलविंदर सिंह लाडी। - फोटो : ANI

विस्तार

श्री हरगोबिंदपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक बलविंदर सिंह लाडी, जो छह दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, ने सोमवार को फिर से कांग्रेस में लौटने का एलान कर दिया। लाडी ने कहा है कि उनका भाजपा में जाने का फैसला गलत था। उल्लेखनीय है कि छह दिन पहले लाडी और कादियां हलके से कांग्रेस विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा ने एक साथ कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा ज्वाइन की थी। 

विज्ञापन


दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में इन दोनों विधायकों का जोरदार स्वागत किया गया था। इस पूरे घटनाक्रम के बारे में अब लाडी ने कहा है कि उनके भाजपा में शामिल होने के फैसले के बाद उनके क्षेत्र के लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया और उन्हें लोगों की भारी नाराजगी का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए उन्होंने घर वापसी का फैसला किया है।
विज्ञापन


लाडी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने के कारणों का खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस में अनदेखा किया जा रहा था और वह खुद को ठगा सा महसूस कर रहे थे लेकिन उनके कांग्रेस छोड़ने के बाद उनके क्षेत्र के लोग महसूस कर रहे थे कि यह फैसला गलत है। लोग इस फैसले को पसंद नहीं कर रहे थे और उन्हें लोगों को कई तरह की बातें सुननी पड़ रही थीं। लाडी ने कहा कि अब कांग्रेस ने उन्हें भरोसा दिया गया है कि उन्हें अनदेखा नहीं किया जा रहा इसलिए वह अब पार्टी में लौट आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें लगा था कि भाजपा में जाकर अपने क्षेत्र के विकास के लिए ज्यादा काम किया जा सकता है लेकिन अगर वह अपने क्षेत्र से बाहर ही हो जाएंगे तो विकास कैसे होगा। अगर कांग्रेस कहेगी तो वह अपने क्षेत्र से चुनाव जरूर लड़ेंगे।

श्री हरगोबिंदपुर में नहीं है भाजपा का जनाधार

विधायक बलविंदर सिंह लाडी श्री हगरगोबिंदपुर से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हैं। चर्चा थी कि बीजेपी उन्हें वहीं से उम्मीदवार बना सकती है। श्री हरगोबिंदपुर रिजर्व क्षेत्र है और इलाके में बीजेपी का कोई खास आधार नहीं है। साथ ही लाडी इस क्षेत्र के बारे में अच्छी तरह से परिचित भी हैं। कहा जा रहा था कि टिकट के आश्वासन पर ही लाडी भाजपा में गए थे। 

माझा के बड़े नेता फतेहजंग

फतेहजंग के पार्टी छोड़ने से माझा क्षेत्र में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया भी मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। फतेहजंग बाजवा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा के भाई हैं। कैप्टन सरकार ने उनके बेटे को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी थी लेकिन मामला काफी गरमाया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed