{"_id":"a7edb7140f65455a8989b2f2ccf925ab","slug":"six-accused-arrested-of-sansi-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसी गैंग के 6 बदमाश पकड़े, कई चोरियों का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसी गैंग के 6 बदमाश पकड़े, कई चोरियों का खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला,पंचकूला
Updated Thu, 13 Feb 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसी गैंग की चार महिलाओं सहित छह सदस्य आखिरकार चंडीमंदिर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए आरोपियों ने अब तक चंडीमंदिर थाना क्षेत्र की तीन बड़ी चोरियों का खुलासा किया है।
विज्ञापन
इस गैंग ने घग्गर पार की शटरिंग मार्केेट में उत्पात मचा रखा था। थोड़े-थोड़े दिन के अंतराल पर मार्केट से लोहे की शटरिंग प्लेट चोरी हो रही थी।
पुलिस के मुताबिक, इस गैंग ने सैकड़ों लोहे की प्लेट्स चोरी की है। छह आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीन महिलाओं को न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया गया और एक महिला के गर्भवती होने के चलते उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
वहीं, दो आरोपी युवकों को कोर्ट ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक गैंग की सदस्य पूनम, सीमा, निर्मला व बानो के अलावा देव आनंद व सहदेव चंडीगढ़ की डड्डूमाजरा कालोनी के रहने वाले हैं।
इस गैंग के कई और भी सदस्य हैं, जिन्होंने पंचकूला में कई चोरियां की हैं। पुलिस का दावा है कि यह गैंग वही सामान चुराता है, जो खुले में रहता है।
घग्गर पार की शटरिंग मार्केट, शहर में लगी ग्रिल या सीवरेज के ढक्कन, इनके निशाने पर होते हैं। पुलिस को शक है कि घरों में हुई चोरी की वारदात में भी इनका या इनकी गैंग के अन्य सदस्यों का हाथ है।
विज्ञापन