फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   site allotment notice issue to 123 vendors in 9 sectors

9 सेक्टरों में 123 वेंडरों को जारी किए साइट अलॉटमेंट नोटिस

Sun, 10 Nov 2019 02:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
site allotment notice issue to 123 vendors in 9 sectors
चंडीगढ़। नगर निगम ने शनिवार को अलॉट साइटों को लेकर 123 वेंडरों को नोटिस जारी किए हैं। नगर निगम ने यह कार्रवाई नौ सेक्टरों में की। वेंडरों को नगर निगम ने 30 दिनों में अलॉट की गई साइटों पर बैठने को कहा है। नहीं जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की नगर निगम ने चेतावनी दी है। हालांकि कुछ वेंडरों ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

आपको बता दें कि हाल ही में हाई कोर्ट ने वेंडरों को शिफ्ट करने के लिए नगर निगम को निर्देश दिए थे। उसी के तहत नगर निगम वेंडरों को नोटिस जारी किए जा रहा हैं। कमिश्नर केके यादव ने बताया कि इनफोर्समेंट विंग ने सेक्टर 22 में 72 वेंडरों के अतिरिक्त सेक्टर 8, 9, 10, 11 में 19, सेक्टर 21, 16 में 12 और 31, 32 में 20 वेंडरों को नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि टाउन वेंडिंग कमेटी में सभी आपत्तियों के निराकरण के बाद इनफोर्समेंट विंग ने नोटिस देने की कार्रवाई तेज की गई है। कमिश्नर ने बताया कि जो वेंडर नोटिस नहीं ले रहे हैं उनकी रेहड़ी फड़ी पर नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं। साथ ही उनके नाम से जल्द पब्लिक नोटिस निकालने की भी कार्रवाई की जाएगी। 30 दिन बाद कानूनी कार्रवाई के साथ उन्हे हटाया जाएगा। आपको बता दें कि शुक्रवार को आयोजित हुई बैठक में इनफोर्समेंट विंग ने बताया था कि कुछ वेंडर नोटिस नहीं ले रहे हैं। उनका कहना है कि वह सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed