फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SIT summoned Sukhbir Singh Badal in Kot Kapura police firing case

कोटकपूरा पुलिस गोलीकांड: एसआईटी ने सुखबीर बादल को भेजा समन, 26 जून को पूछताछ के लिए बुलाया

Wed, 23 Jun 2021 11:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Jun 2021 11:21 PM IST
सार

अक्तूबर, 2015 में फरीदकोट में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन अंग बिखरे मिलने के बाद कोटकपूरा में सिखों ने विरोध प्रदर्शन किया था। 14 अक्तूबर, 2015 को कोटकपूरा में पुलिस ने प्रदर्शन कर रही भीड़ पर फायरिंग कर दी थी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। उस समय प्रकाश सिंह बादल पंजाब के मुख्यमंत्री और सुखबीर सिंह बादल उपमुख्यमंत्री थे।

विज्ञापन
SIT summoned Sukhbir Singh Badal in Kot Kapura police firing case
सुखबीर सिंह बादल (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोटकपूरा गोलीकांड की जांच कर रही नई एसआईटी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से पूछताछ के अगले ही दिन बुधवार को तत्कालीन गृहमंत्री और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को समन भेजा है। एसआईटी ने सुखबीर बादल को 26 जून को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित पंजाब पुलिस के मिनी हेडक्वार्टर में पेश होने के कहा है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पंजाब -हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा गठित की गई नई एसआईटी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि 2015 में हुई उक्त वारदात के समय शांतिपूर्ण धरना दे रहे निहत्थे सिखों पर पुलिस फायरिंग के आदेश किसने जारी किए थे? एसआईटी इस मामले में तत्कालीन पुलिस अधिकारियों जो फायरिंग के समय घटनास्थल पर तैनात थे, के अलावा तत्कालीन डीजीपी सुमेध सैनी से भी पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन


प्रकाश सिंह बादल से हो चुकी पूछताछ
इसी मामले में मंगलवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल से एसआईटी ने ढाई घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने एसआईटी के 80 से अधिक सवालों के जवाब दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी ने पूर्व मुख्यमंत्री को 16 जून को तलब किया था लेकिन उन्होंने खराब स्वास्थ्य के कारण एसआईटी के सामने पेश होने में असमर्थता जाहिर की थी। इसके बाद उनसे मुलाकात के लिए 22 जून का दिन तय हुआ था। तय तारीख के दिन एसआईटी के सदस्य प्रकाश सिंह बादल से पूछताछ के लिए उनके सेक्टर चार स्थित आधिकारिक विधायक आवास पर पहुंचे। इससे पहले नई एसआईटी पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, डीजीपी इकबालप्रीत सहोता और स्पेशल डीजीपी होमगार्ड रोहित चौधरी सिंह से पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed