फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SIT presents chargesheet against Sachin Bishnoi in court in Sidhu Moosewala murder case

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: SIT ने सचिन बिश्नोई के खिलाफ अदालत में पेश की चार्जशीट, आरोपी मुख्य साजिशकर्ता

Thu, 04 Jan 2024 12:55 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Jan 2024 12:55 AM IST
सार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई के खिलाफ एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। सचिन बिश्नोई को भारतीय एजेंसियों ने अजरबैजान से दबोचा था। इसके बाद उसे भारत लाया गया था। आरोपी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है। 

विज्ञापन
SIT presents chargesheet against Sachin Bishnoi in court in Sidhu Moosewala murder case
सिद्धू मूसेवाला और सचिन बिश्नोई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच कर रही पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर सचिन थापन उर्फ सचिन बिश्नोई के खिलाफ मानसा की अदालत में चार्जशीट दाखिल की।

विज्ञापन


चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मानसा की अदालत ने 28 दिसंबर को सचिन को पेश करने में असफल रहने के बाद 10 जनवरी के लिए प्रोडक्शन वारंट किया था। पता चला है कि सचिन दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की हिरासत में है।
विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 में मानसा के गांव जवाहरके में ताबड़तोड़ बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस 29 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं मनदीप सिंह और मनमोहन सिंह गोइंदवाल जेल में हत्या हो चुकी है। दो शूटर मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नु और जगरुप सिंह उर्फ रूपा को पुलिस ने अमृतसर में मुठभेड़ में मार गिराया था। वहीं गोल्ड़ी बराड़, अनमोल बिश्नोई और लिपिन नेहरा फरार हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों विदेश में छिपे हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने गोल्डी बराड़ को आतंकी भी घोषित किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed