फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sit-in protest at the STA office on September 15 against the ban on bike taxis.

Chandigarh News: बाइक टैक्सी बंद करने के विरोध में 15 सितंबर को एसटीए कार्यालय पर धरना

Mon, 14 Sep 2026 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sit-in protest at the STA office on September 15 against the ban on bike taxis.

विज्ञापन
चंडीगढ़। कॉमर्शियल बाइक और कैब चालकों के लगातार हो रहे चालानों, बाइक टैक्सी सेवाओं को बंद करने की कार्रवाई और मांगों पर सुनवाई नहीं होने के विरोध में 15 सितंबर को सुबह 11 बजे एसटीए कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा। ट्राईसिटी राइडर्स वेलफेयर सोसायटी और चंडीगढ़ ऐप बेस्ड वर्कर्स यूनियन से जुड़े चालक इसमें शामिल होंगे।
चालकों का कहना है कि कार्रवाई से बाइक टैक्सी चालकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। उनकी मांग है कि बाइक टैक्सी को कानूनी अनुमति देकर स्पष्ट परमिट नीति बनाई जाए और सेंटर मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइन के तहत टैक्स की आसान नीति लागू की जाए, ताकि चालकों का रोजगार सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन

इसके अलावा चालकों ने किराया 12 से बढ़ाकर 15 रुपये प्रति किलोमीटर करने, दुर्घटना की स्थिति में बीमा और सुरक्षा, यात्रियों की केवाईसी व्यवस्था तथा ऐप कंपनियों की ओर से कम किराया तय करने पर रोक लगाने की मांग की है। यूनियन प्रधान साहिल कुमार ने कहा कि धरना शांतिपूर्ण होगा। उन्होंने चालकों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed