फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SIT begins investigation into Ludhiana encounter case

लुधियाना मुठभेड़: गैंगस्टर संजू और शुभम का हुआ अंतिम संस्कार, एसआईटी ने जांच भी की शुरू

Fri, 01 Dec 2023 08:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Dec 2023 08:30 PM IST
विज्ञापन
SIT begins investigation into Ludhiana encounter case
लुधियाना मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लुधियाना में होजरी कारोबारी संभव जैन को अगवा कर गोली मारने के मामले में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर संजीव कुमार उर्फ संजू बामण और शुभम गोपी मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शुरू कर दी है। एसआईटी पहले दिन अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने पूरे इलाके की जांच की।

विज्ञापन


एसआईटी के प्रमुख ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (ग्रामीण) जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि शुक्रवार को जांच के पहले दिन कई मुद्दों पर चर्चा हुई और घटनास्थल का दौरा किया गया। एसआईटी की पूरी टीम कई थ्योरियों पर काम करेगी। 
विज्ञापन


गैंगस्टर संजू बामण और शुभम गोपी का शव शुक्रवार सुबह डॉक्टरों ने पुलिस की मौजूदगी में परिजनों के हवाले किया। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों के शव शिवपुरी स्थित श्मशानघाट ले जाए गए। वहां दोनों मृतकों के पारिवारिक सदस्यों के साथ नजदीकी लोग भी मौजूद रहे। इसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed