फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   sisters jumped in river after dispute with brother on mobile

मोबाइल के लिए भाई से झगड़ा हुआ तो दो बहनों ने बड़ा कदम उठाया

Mon, 30 May 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर) Updated Mon, 30 May 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
sisters jumped in river after dispute with brother on mobile
सांकेत‌िक फोटो
दो बहनों का मोबाइल को लेकर भाई से झगड़ा हुआ। उसके बाद गुस्से में आकर बहनों ने बड़ा खौफनाक कदम उठा लिया। दोनों ने नहर में छलांग लगा दी। एक को तो लोगों ने बचा लिया, वहीं दूसरी का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। घटना मुक्तसर के गिद्दड़बाहा की है। गांव गुरुसर की गांव गुरुसर की दो बहनें शनिवार देर शाम को नहर में कूद गई थीं।
विज्ञापन


लड़की मनजीत कौर को कुछ लोगों ने बचा लिया था। मगर पानी का बहाव तेज होने की वजह से दूसरी लड़की सीमा बह गई थी। उसकी रविवार देर शाम तक काफी तलाश करने के बावजूद कुछ पता नहीं चला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। गांव गुरुसर के एक गरीब परिवार की दो लड़कियां मनजीत कौर (16) और सीमा कौर (14) शनिवार देर शाम को करीब साढ़े पांच बजे राजस्थान नहर में कूद गई थी।
विज्ञापन


इनमें से मनजीत कौर को कुछ लोगों ने बचा लिया था। मगर पानी का बहाव तेज होने के कारण सीमा बह गई थी। जिसकी 24 घंटे बीतने पर भी तलाश जारी है।  लड़कियों के पिता के अनुसार दोनों बहनों का अपने भाई के साथ मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था। जब वह काम से आए तो दोनों घर पर मौजूद नहीं थी। तलाशने पर पता चला कि दोनों बहनों ने गुस्से में आकर नहर में छलांग लगा दी थी। जांच अधिकारी गुर इकबाल सिंह ने बताया कि जब तक सीमा नहीं मिलती तब तक अगली कार्रवाई नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed