फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Assembly Election 2022: Sonu Sood Sister Malvika to contest punjab assembly elections

Punjab Election 2022:: अभिनेता सोनू सूद की बहन लड़ेंगी पंजाब विधानसभा चुनाव, अभी पार्टी का खुलासा नहीं

Sun, 14 Nov 2021 12:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 Nov 2021 12:23 PM IST
सार

अगले साल की शुरुआत में पंजाब में विधानसभा चुनाव हैं। इस चुनाव में कई दिग्गज अपनी किस्मत आजमाएंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी नई पार्टी के साथ मैदान में उतरेंगे तो वहीं अभिनेता सोनू सूद की बहन भी अपनी किस्मत आजमाएंगी। 

विज्ञापन
Punjab Assembly Election 2022: Sonu Sood Sister Malvika to contest punjab assembly elections
प्रेसवार्ता करते सोनू सूद और साथ में बहन मालविका व जीजा गौतम सच्चर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभिनेता सोनू सूद ने एक बार फिर सस्पेंस बरकरार रखते हुए किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ने की बात से इनकार कर दिया है। रविवार को मोगा में अपने आवास पर प्रेसवार्ता का आयोजन कर सोनू सूद ने घोषणा की है कि फिलहाल वह किसी भी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ेंगे। वहीं उन्होंने कहा है कि उनकी बहन मालविका सच्चर सूद मोगा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी लेकिन वह भी किस पार्टी की टिकट से चुनाव लड़ेंगी, इसको लेकर भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

विज्ञापन


सोनू ने कहा कि वह पंजाब के लोगों की सेवा करना चाहते हैं और उनकी बहन भी इसी इच्छा को लेकर राजनीति में आने जा रही हैं। उनकी बहन मालविका जिस भी पार्टी से चुनाव लड़ेंगी वह उसका प्रचार करेंगे। जल्द ही वह इस संबंध में फैसला लेकर लोगों को बता देंगे कि वे किस पार्टी में जा रही हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस में जाने की अटकलें फिर टलीं
बता दें कि हाल ही में अभिनेता सोनू सूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले थे, जिसके बाद से चर्चा थी कि सोनू आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं और वह आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा हो सकते हैं लेकिन दो दिन पहले सोनू सूद ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की, जिसके बाद सोनू और उनके परिवार की कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चर्चा ने तब तूल पकड़ा जब शनिवार के दिन मोगा में सोनू सूद के घर एसएसपी एसएस मंड, डीसी हरीश नायर समेत इंटेलिजेंस की टीम के साथ पहुंचे। कहा जा रहा था कि शनिवार शाम तक पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू मोगा में सोनू सूद से मिलने उनके घर पहुंच रहे हैं, इसीलिए प्रशासनिक अधिकारी पहले से उनके घर आए हैं लेकिन सिद्धू शनिवार सोनू से मिलने मोगा नहीं पहुंचे। इसके बाद रविवार को प्रेसवार्ता कर सोनू ने खुद को राजनीति से दूरी बनाने की बात करते हुए अपनी बहन के चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। 




‘मोगा व पंजाब वासियों की समस्याओं का समाधान करना चाहते हैं’
प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया द्वारा बार-बार सवाल पूछा गया कि सोनू की बहन मालविका सच्चर सूद आखिर किस पार्टी में शामिल हो रही हैं। सोनू व उनकी बहन ने गोलमोल जवाब देते हुए यही बात दोहराई कि अभी सही समय नहीं है, समय आने पर यह भी साफ कर दिया जाएगा। वहीं सोनू सूद ने कहा कि भविष्य में वह चाहे किसी भी पार्टी से जुड़े, वह किसी भी राजनेता के खिलाफ कोई बयानबाजी नहीं करेंगे। वह स्थानीय नेताओं को साथ लेकर मोगा व पंजाब वासियों की समस्याओं का समाधान करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed